जमुई में ट्रक लूटकांड का खुलासा,7 बदमाश अरेस्ट:मुजफ्फरपुर से 22 टन चावल बरामद,14 अगस्त को लूटा था ट्रक; 300 CCTV कैमरे खंगाले

जमुई में ट्रक लूटकांड का खुलासा,7 बदमाश अरेस्ट:मुजफ्फरपुर से 22 टन चावल बरामद,14 अगस्त को लूटा था ट्रक; 300 CCTV कैमरे खंगाले

जमुई के चकाई थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की रात हुए चावल लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग गोदामों से करीब 22 टन चावल बरामद किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और एक मोबाइल सिम भी जब्त किया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार सवार बदमाशों ने बनाया था बंधक पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त की रात गिरिडीह-चकाई रोड पर सरोन गांव के पास कार सवार बदमाशों ने चावल लदे ट्रक को रोक लिया था। बदमाशों ने चालक को कब्जे में लेने के बाद उसे बेहोशी की हालत में मरांची थाना क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़ दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद चकाई थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर 300 से अधिक कैमरों की जांच की। जांच के दौरान लूटे गए चावल का सुराग मुजफ्फरपुर जिले तक पहुंचा। तीन गोदामों से बरामद हुआ 351 बोरा चावल पुलिस ने फतेहपुर गांव स्थित राजू चौधरी के गोदाम से 215 बोरा चावल बरामद किया। उसकी निशानदेही पर जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गोदाम से 91 बोरा और करजा थाना क्षेत्र में अनिल कुमार के गोदाम से 45 बोरा चावल बरामद किया गया। तीनों जगहों से कुल 351 बोरा यानी करीब 22 टन चावल बरामद हुआ। पुराने ट्रक लूट मामलों में शामिल रहा है मुख्य आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरपुर के मोहम्मद तैयब, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अफसर अली और जमुई के बरहट थाना क्षेत्र का नितीश कुमार शामिल है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद तैयब का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी कई ट्रक लूट की घटनाओं में शामिल रहा है और नवादा व पटना में जेल जा चुका है। हाल ही में वह पटना सेंट्रल जेल से ट्रक लूट के एक मामले में बाहर आया था। नितीश का भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है। ट्रक की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब लूटे गए ट्रक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है। जमुई के चकाई थाना क्षेत्र में 14 अगस्त की रात हुए चावल लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर जिले के अलग-अलग गोदामों से करीब 22 टन चावल बरामद किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और एक मोबाइल सिम भी जब्त किया है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कार सवार बदमाशों ने बनाया था बंधक पुलिस के मुताबिक, 14 अगस्त की रात गिरिडीह-चकाई रोड पर सरोन गांव के पास कार सवार बदमाशों ने चावल लदे ट्रक को रोक लिया था। बदमाशों ने चालक को कब्जे में लेने के बाद उसे बेहोशी की हालत में मरांची थाना क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़ दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए थे। इसके बाद चकाई थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए जमुई एसपी के निर्देश पर झाझा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर 300 से अधिक कैमरों की जांच की। जांच के दौरान लूटे गए चावल का सुराग मुजफ्फरपुर जिले तक पहुंचा। तीन गोदामों से बरामद हुआ 351 बोरा चावल पुलिस ने फतेहपुर गांव स्थित राजू चौधरी के गोदाम से 215 बोरा चावल बरामद किया। उसकी निशानदेही पर जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गोदाम से 91 बोरा और करजा थाना क्षेत्र में अनिल कुमार के गोदाम से 45 बोरा चावल बरामद किया गया। तीनों जगहों से कुल 351 बोरा यानी करीब 22 टन चावल बरामद हुआ। पुराने ट्रक लूट मामलों में शामिल रहा है मुख्य आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फरपुर के मोहम्मद तैयब, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद अफसर अली और जमुई के बरहट थाना क्षेत्र का नितीश कुमार शामिल है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद तैयब का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पहले भी कई ट्रक लूट की घटनाओं में शामिल रहा है और नवादा व पटना में जेल जा चुका है। हाल ही में वह पटना सेंट्रल जेल से ट्रक लूट के एक मामले में बाहर आया था। नितीश का भी आपराधिक रिकॉर्ड बताया गया है। ट्रक की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब लूटे गए ट्रक की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *