जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित महिसौड़ी चौक पर गुरुवार शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। रिलायंस मॉल और बी-मार्ट के बीच हुई इस घटना में एक किशोर गोली लगने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके से खोखा, मिस फायर गोली और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। मिस फायर गोली-जिंदा कारतूस बरामद सूचना मिलते ही डायल 112 की तीन गाड़ियां और टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा, एक मिस फायर गोली और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद पीड़ित किशोर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पीड़ित की पहचान महिसौड़ी चौक निवासी गोपी सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंबर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका अपने ही गोतिया के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में अंबर सिंह पर गोली चलाई गई। गोपी सिंह ने आरोप लगाया कि बाबू टोला निवासी मनीष सिंह, कन्हैया सिंह और रजनीश सिंह इस घटना में शामिल हैं। कान के पास से गुजरी गोली गोपी सिंह के अनुसार, गोली उनके बेटे के कान के पास से गुजरी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी बाइक से अतिथि पैलेस चौक की दिशा में फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जमुई के टाउन थाना क्षेत्र स्थित महिसौड़ी चौक पर गुरुवार शाम फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। रिलायंस मॉल और बी-मार्ट के बीच हुई इस घटना में एक किशोर गोली लगने से बाल-बाल बच गया। पुलिस ने मौके से खोखा, मिस फायर गोली और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीन अज्ञात लोग बाइक पर सवार होकर आए और अचानक फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वे जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की ओर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। मिस फायर गोली-जिंदा कारतूस बरामद सूचना मिलते ही डायल 112 की तीन गाड़ियां और टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोखा, एक मिस फायर गोली और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद पीड़ित किशोर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पीड़ित की पहचान महिसौड़ी चौक निवासी गोपी सिंह के 15 वर्षीय पुत्र अंबर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनका अपने ही गोतिया के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में अंबर सिंह पर गोली चलाई गई। गोपी सिंह ने आरोप लगाया कि बाबू टोला निवासी मनीष सिंह, कन्हैया सिंह और रजनीश सिंह इस घटना में शामिल हैं। कान के पास से गुजरी गोली गोपी सिंह के अनुसार, गोली उनके बेटे के कान के पास से गुजरी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी बाइक से अतिथि पैलेस चौक की दिशा में फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


