जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन

जमुई में कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में AISA और AIPWA ने रांची में किया प्रदर्शन

बिहार के जमुई जिले में एक लड़की का कथित यौन उत्पीड़न करने के विरोध में मंगलवार को झारखंड के रांची में वामपंथी संगठनों ने प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राज्य इकाई के सचिव त्रिलोकी नाथ ने आरोप लगाया कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और यौन उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) की नेता नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे के बावजूद लड़कियां चाहे सड़कों पर हों या स्कूलों और कॉलेजों में , वे सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, इस पर रोक लगनी चाहिए। अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन के दौरान दोनों संगठनों के सदस्यों ने सरकार खिलाफ नारे लगाए। जमुई में सड़क किनारे एक लड़के और एक लड़की को लोगों के एक समूह द्वारा प्रताड़ित किए जाने का एक कथित वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *