जमुई के सिमुलतल्ला इलाके में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पुलिस के साथ मिलकर हथियारों का एक ठिकाना खोज निकाला है। हल्दिया झरना क्षेत्र में बड़े पत्थरों के बीच बनी सुरंगनुमा जगह से तीन अवैध हथियार मिले हैं। इनमें एक देसी राइफल और दो देसी कट्टे शामिल हैं। एसएसबी को 10 सितंबर को जानकारी मिली थी कि हल्दिया झरना के पास जंगल में नक्सलियों ने हथियार या गोला-बारूद छिपाकर रखे हो सकते हैं। यह सूचना कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी को दी गई। उनके निर्देश पर 11 सितंबर की आधी रात के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। संदिग्ध जगहों की चेकिंग की गई इस अभियान में सिमुलतल्ला की ‘बी’ कंपनी के 34 एसएसबी जवान, स्थानीय पुलिसकर्मी, दो खोजी कुत्ते जूली और फेंटा, और एक DSMD टीम शामिल थी। इस संयुक्त टीम ने सुबह तक जंगल और पहाड़ी इलाकों में तलाशी ली। करीब 6-7 घंटे चले इस अभियान में खोजी कुत्तों और तकनीकी उपकरणों की मदद से संदिग्ध जगहों की जांच की गई। तलाशी के दौरान सुबह करीब 11 बजे हल्दिया झरना से लगभग 200 मीटर पश्चिम में बड़े पत्थरों के बीच एक सुरंगनुमा जगह मिली। वहां जांच करने पर एक देसी राइफल और दो देसी कट्टे बरामद हुए। तलाशी अभियान और पेट्रोलिंग जारी रहेगी एसएसबी ने इन हथियारों को जब्त कर लिया है। इन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिमुलतल्ला थाना पुलिस को सौंपा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्गम जंगल से हथियारों का मिलना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इलाके में आगे भी ऐसे तलाशी अभियान और गश्त जारी रहेगी। जमुई के सिमुलतल्ला इलाके में 16वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने पुलिस के साथ मिलकर हथियारों का एक ठिकाना खोज निकाला है। हल्दिया झरना क्षेत्र में बड़े पत्थरों के बीच बनी सुरंगनुमा जगह से तीन अवैध हथियार मिले हैं। इनमें एक देसी राइफल और दो देसी कट्टे शामिल हैं। एसएसबी को 10 सितंबर को जानकारी मिली थी कि हल्दिया झरना के पास जंगल में नक्सलियों ने हथियार या गोला-बारूद छिपाकर रखे हो सकते हैं। यह सूचना कार्यवाहक कमांडेंट बांके बिहारी को दी गई। उनके निर्देश पर 11 सितंबर की आधी रात के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। संदिग्ध जगहों की चेकिंग की गई इस अभियान में सिमुलतल्ला की ‘बी’ कंपनी के 34 एसएसबी जवान, स्थानीय पुलिसकर्मी, दो खोजी कुत्ते जूली और फेंटा, और एक DSMD टीम शामिल थी। इस संयुक्त टीम ने सुबह तक जंगल और पहाड़ी इलाकों में तलाशी ली। करीब 6-7 घंटे चले इस अभियान में खोजी कुत्तों और तकनीकी उपकरणों की मदद से संदिग्ध जगहों की जांच की गई। तलाशी के दौरान सुबह करीब 11 बजे हल्दिया झरना से लगभग 200 मीटर पश्चिम में बड़े पत्थरों के बीच एक सुरंगनुमा जगह मिली। वहां जांच करने पर एक देसी राइफल और दो देसी कट्टे बरामद हुए। तलाशी अभियान और पेट्रोलिंग जारी रहेगी एसएसबी ने इन हथियारों को जब्त कर लिया है। इन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सिमुलतल्ला थाना पुलिस को सौंपा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस दुर्गम जंगल से हथियारों का मिलना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इलाके में आगे भी ऐसे तलाशी अभियान और गश्त जारी रहेगी।

