जमीन के लिए बेटे ने की पिता की हत्या:जमीन बेचने के लिए बना रहा था दबाव, विवाद हुआ तो पाइप से पीटा; आरोपी गिरफ्तार

जमीन के लिए बेटे ने की पिता की हत्या:जमीन बेचने के लिए बना रहा था दबाव, विवाद हुआ तो पाइप से पीटा; आरोपी गिरफ्तार

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर में पिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बेटा अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर उसने पानी के पाइप से पिता की पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर अंदरूनी चोटें आने से पिता की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऋषि कुमार सूर्यवंशी 8 अक्टूबर 2026 को अपने घर में संदिग्ध हालत में मृत मिले थे। उनके शरीर पर चोट के निशान भी थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल अधिकारी से घटनास्थल की जांच कराई। इसके बाद गवाहों के बयान और दूसरे सबूतों के आधार पर जांच शुरू की गई। जमीन बेचने की बात पर हुआ था विवाद जांच में सामने आया कि मृतक का बेटा रवि कुमार सूर्यवंशी (27) अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। पुलिस का आरोप है कि रवि ने पानी के पाइप से अपने पिता की पिटाई की। इससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जो उनकी मौत का कारण बनीं। पूछताछ के बाद बेटा गिरफ्तार पुलिस ने संदेह के आधार पर रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *