जमीन के बैनामे के लिए बुजुर्ग को बंधक बनाया:मैनपुरी में फौजी के नाम जमीन करने का दबाव, मौका पाकर भागे बुजुर्ग

जमीन के बैनामे के लिए बुजुर्ग को बंधक बनाया:मैनपुरी में फौजी के नाम जमीन करने का दबाव, मौका पाकर भागे बुजुर्ग

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में जमीन का बैनामा कराने के लिए एक बुजुर्ग को छह दिन तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुजुर्ग पर फौजी के नाम जमीन करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। 27 सितंबर की रात पहरेदारों के शराब के नशे में सो जाने पर बुजुर्ग मौका पाकर भाग निकले। बुजुर्ग के बेटे ब्रेसव सिंह ने मंगलवार को एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि 21 सितंबर को सुदेश कुमार, महेश चंद्र, डालचंद और संजू समेत कुछ लोग उनके पिता को जबरन गाड़ी में डालकर ले गए थे। उन्हें पहले कन्नौज के मिश्रापुर और फिर मैनपुरी में शैलू चौहान के घर के एक कमरे में बंद रखा गया। फौजी के नाम जमीन करने का बनाया दबाव ब्रेसव सिंह के मुताबिक, उनके पिता को कमरे में बंद रखकर फौजी के नाम जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाया जाता था। फौजी और उसका साला उनकी निगरानी करते थे। बैनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बुजुर्ग के हाथ-पैर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। शराब पिलाकर पहरा दे रहे थे, रात में सो गए बेटे का आरोप है कि 27 सितंबर को सुदेश, डालचंद, महेश, संजू और शैलू चौहान ने शराब पी। बुजुर्ग को भी शराब पिलाई गई, लेकिन उन्होंने थोड़ी शराब पीकर बाकी अलग कर दी और जागते रहे। रात में सभी लोग नशे में सो गए तो उन्होंने धीरे से गेट खोला और वहां से निकल गए। रातभर छिपते रहे, सुबह परिवार को दी जानकारी बंधक से निकलने के बाद बुजुर्ग रातभर इधर-उधर घूमते और छिपते रहे। सुबह एक मकान के पास पहुंचे तो वहां के मालिक ने उन्हें अपने पास बैठा लिया। इसके बाद उन्होंने किसी व्यक्ति के फोन से बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ब्रेसव सिंह उन्हें लेने पहुंचे। एसपी से शिकायत, पहले भी दिया था प्रार्थना पत्र पिता से पूरी घटना जानने के बाद ब्रेसव सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दी। उनका कहना है कि इस मामले में 21 सितंबर को ही औंछा थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुलिस से आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *