जमीनी विवाद में भाजपा नेता के भाई पर फायरिंग:छपरा में 3 गोली लगने से घायल;पटना रेफर, परिजन बोले-जेल से निकलकर आरोपी ने दी थी धमकी

जमीनी विवाद में भाजपा नेता के भाई पर फायरिंग:छपरा में 3 गोली लगने से घायल;पटना रेफर, परिजन बोले-जेल से निकलकर आरोपी ने दी थी धमकी

सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भाजपा नेता के छोटे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना रसूलपुर बाजार के पास अपग्रेड हाई स्कूल के पास हुई। घायल व्यवसायी की पहचान हुस्सेपुर गांव निवासी बजरंग कुमार प्रसाद(32) के रूप में हुई है, वो भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी के छोटे भाई हैं। अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, बजरंग कुमार प्रसाद रसूलपुर बाजार में सोना-चांदी और बर्तन की दुकान चलाते हैं। गुरुवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अपग्रेड हाई स्कूल रसूलपुर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी बाइक को निशाना बनाया और गोली चला दी। गोली लगने से बजरंग कुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना किया रेफर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तत्काल अमनौर पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि पूर्व में भी पड़ोस के कुछ लोगों के साथ उनका जमीनी विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद पहले भी हमला किया गया था, जिसके संबंध में अमनौर थाने में कांड संख्या 361/25 दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी जेल गए थे। जेल से निकलकर आरोपी ने दी थी धमकी परिजनों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने बजरंग कुमार प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में 8 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना भी दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में भी भय का माहौल है। सारण के अमनौर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम भाजपा नेता के छोटे भाई को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना रसूलपुर बाजार के पास अपग्रेड हाई स्कूल के पास हुई। घायल व्यवसायी की पहचान हुस्सेपुर गांव निवासी बजरंग कुमार प्रसाद(32) के रूप में हुई है, वो भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी के छोटे भाई हैं। अपराधियों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के अनुसार, बजरंग कुमार प्रसाद रसूलपुर बाजार में सोना-चांदी और बर्तन की दुकान चलाते हैं। गुरुवार देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अपग्रेड हाई स्कूल रसूलपुर के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनकी बाइक को निशाना बनाया और गोली चला दी। गोली लगने से बजरंग कुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना किया रेफर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यवसायी को तत्काल अमनौर पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। भाजपा नेता जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि पूर्व में भी पड़ोस के कुछ लोगों के साथ उनका जमीनी विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद पहले भी हमला किया गया था, जिसके संबंध में अमनौर थाने में कांड संख्या 361/25 दर्ज किया गया था। पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी जेल गए थे। जेल से निकलकर आरोपी ने दी थी धमकी परिजनों का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने बजरंग कुमार प्रसाद को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में 8 फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना भी दी गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में भी भय का माहौल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *