जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद हथियारबंद 5-6 अपराधी बैंक में घुस गए। उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। गार्ड के साथ मारपीट भी की गई प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 50 लाख रुपए कैश और गहने मिलाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति लूटी गई है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाया। उन्होंने बैंक में रखी नकदी और सोने पर हाथ साफ किया। इस दौरान गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। लूटी गई राशि और सोने की सही मात्रा का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने पूरे बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने और बैंक प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद ही लूटी गई संपत्ति का सही आकलन हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है। जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद हथियारबंद 5-6 अपराधी बैंक में घुस गए। उन्होंने बैंककर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। गार्ड के साथ मारपीट भी की गई प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 50 लाख रुपए कैश और गहने मिलाकर करोड़ों रुपये की संपत्ति लूटी गई है। यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। अपराधियों ने बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाया। उन्होंने बैंक में रखी नकदी और सोने पर हाथ साफ किया। इस दौरान गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। लूटी गई राशि और सोने की सही मात्रा का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही पुलिस जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने पूरे बैंक परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने और बैंक प्रबंधन से जानकारी मिलने के बाद ही लूटी गई संपत्ति का सही आकलन हो पाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है।

