‘जब भी बिग बॉस चालू होता है तो मैं कहां से आ जाता हूं?’ बार-बार तुलना से परेशान शालीन भनोट ने फैंस से की खास अपील

‘जब भी बिग बॉस चालू होता है तो मैं कहां से आ जाता हूं?’ बार-बार तुलना से परेशान शालीन भनोट ने फैंस से की खास अपील

Shalin Bhanot MC Stan Fight:बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होते ही पुराने कंटेस्टेंट्स की याद आना कोई नई बात नहीं है। लेकिन शालीन भनोट के लिए यह सिलसिला कुछ ज्यादा ही लंबा हो गया है। ‘बिग बॉस 16’ में नजर आए शालीन ने अब अलग-अलग सीजन के कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी लगातार हो रही तुलना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूछा कि हर बार नया सीजन शुरू होते ही उनका नाम क्यों सामने आ जाता है और फैंस से उनकी तुलना दूसरे कंटेस्टेंट्स से न करने की अपील की।

‘हर सीजन में मुझे किसी न किसी से कम्पेयर करते हैं’

एक वीडियो में शालीन ने कहा कि जैसे ही ‘बिग बॉस’ शुरू होता है, किसी न किसी वजह से उनका नाम फिर चर्चा में आ जाता है। उन्होंने याद किया कि वह ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा थे, लेकिन इसके बाद आने वाले लगभग हर सीजन में किसी न किसी कंटेस्टेंट से उनकी तुलना की गई।

शालीन ने कहा, “जब-जब बिग बॉस चालू होता है तो मैं कहां से आ जाता हूं?” उन्होंने आगे बताया कि हर सीजन में लोग उन्हें किसी न किसी कंटेस्टेंट से कम्पेयर करने लगते हैं।

अभिषेक कुमार से लेकर ईशा सिंह तक से हुई तुलना

शालीन ने पुराने सीजन का जिक्र करते हुए बताया कि ‘बिग बॉस 17’ के दौरान अभिषेक कुमार की वजह से उनका नाम चर्चा में आया था। इसके बाद ‘बिग बॉस 18’ में सलमान खान द्वारा ईशा सिंह को छेड़े जाने के दौरान भी शालीन का जिक्र हुआ था।

बिग बॉस 19’ का जिक्र करते हुए एक्टर ने कहा कि उस सीजन में भी एक लड़की से उनकी तुलना की गई थी। इसके अलावा हर्षद चोपड़ा के साथ भी उनकी तुलना की गई थी। अब ‘बिग बॉस 20’ में भी यही सिलसिला जारी है। शालीन के मुताबिक, इस बार भी किसी कंटेस्टेंट को देखकर लोग कह रहे हैं कि “ये भी शालीन है।”

काजी-युंग DSA की लड़ाई के बाद फिर याद आए शालीन

‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर और हर्ष विजय मचारे उर्फ युंग DSA के बीच हुई झड़प के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने शालीन भनोट का नाम लेना शुरू कर दिया। दर्शकों को इस क्लैश में ‘बिग बॉस 16’ के दौरान शालीन और एमसी स्टेन के बीच हुई चर्चित लड़ाई की याद आ गई।

एक यूजर ने काजी और युंग की लड़ाई को शालीन और एमसी स्टेन की लड़ाई से जोड़ते हुए लिखा कि यह मुकाबला ‘बिग बॉस 20’ में उसी तरह की एनर्जी की याद दिला रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अलग-अलग कंटेस्टेंट और अलग-अलग सीजन होने के बावजूद बिग बॉस की वही जबरदस्त एनर्जी देखने को मिल रही है।

शालीन बोले- ‘मैं एक ही हूं’

बार-बार हो रही इन तुलनाओं पर शालीन ने फैंस से ऐसा करना बंद करने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि हर कंटेस्टेंट की अपनी अलग पहचान है और “मैं एक ही हूं।” इस तरह शालीन ने मजाकिया अंदाज में यह भी बता दिया कि ‘बिग बॉस’ का कोई भी नया सीजन शुरू होते ही उनका नाम किसी न किसी वजह से चर्चा में आ ही जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *