जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए चलेंगी अतिरिक्त एसी बसें:आलमबाग से मथुरा के लिए चलेंगी आधा दर्जन अतिरिक्त एसी बसें, 4 सितंबर से बढ़ेगी बसें

जन्माष्टमी पर मथुरा के लिए चलेंगी अतिरिक्त एसी बसें:आलमबाग से मथुरा के लिए चलेंगी आधा दर्जन अतिरिक्त एसी बसें, 4 सितंबर से बढ़ेगी बसें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने विशेष व्यवस्था की है। चार सितंबर को होने वाले पर्व को देखते हुए आलमबाग टर्मिनल से मथुरा के लिए करीब आधा दर्जन अतिरिक्त एसी बसें चलाने की तैयारी की गई है। यात्रियों को आलमबाग से मथुरा तक एसी बस से सफर के लिए करीब 899 रुपये किराया देना होगा। मथुरा और बरसाना के लिए बढ़ेंगी बसें यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए आलमबाग से आगरा के लिए हर घंटे वाया एक्सप्रेसवे साधारण बसें संचालित की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर इन बसों के फेरे बढ़ाने के साथ मथुरा और बरसाना तक सेवा का विस्तार भी किया जा सकता है। इससे जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है। इन समय पर मिलेगी मथुरा की बस आलमबाग से मथुरा के लिए सुबह 9 बजे, शाम 4 बजे, रात 8 बजे, रात 10:30 बजे और रात 11:15 बजे बसें प्रस्तावित हैं। वहीं आलमबाग से आगरा के लिए सुबह 10, 11 और 12 बजे तथा शाम 6 बजे बस रवाना होगी। आगरा तक साधारण बस का किराया 777 रुपये निर्धारित है। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि, बसों को रास्ते के सभी निर्धारित स्टॉपेज पर ठहराव देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री इन सेवाओं का लाभ उठा सकें। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपीएसआरटीसी की वेबसाइट से एडवांस और तत्काल टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *