जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से किया निष्कासित:स्पीकर से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा, पार्टी लाइन से हटकर चुनाव में किया था प्रचार

जदयू ने अनंत सिंह को पार्टी से किया निष्कासित:स्पीकर से विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा, पार्टी लाइन से हटकर चुनाव में किया था प्रचार

मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। अनंत सिंह कुछ दिनों से लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे। पार्टी के सीनियर नेताओं के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार कर रहे थे। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाना ने आदेश जारी किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की अनुशांसा की है। पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से निकाला गया जदयू ने सिर्फ अनंत सिंह ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से निष्कासित किया है। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उनकी प्राथमिक सदस्यता भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण रद्द की जाती है। उन्हें भी अगले छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके निर्देशों के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी आदेश में अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। आदेश के अनुसार, पार्टी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता अविलंब रद्द करने की अनुशंसा की है। हालांकि, यह विधानसभा सदस्यता रद्द करने का अंतिम फैसला नहीं है। पार्टी की ओर से सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है। इस पर आगे का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक प्रावधानों के तहत लेंगे।
खबर अपडेट हो रही है मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को जदयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। अनंत सिंह कुछ दिनों से लगातार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे रहे थे। पार्टी के सीनियर नेताओं के लिए अमर्यादित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया था। विधान परिषद चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार कर रहे थे। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए, उन्हें अगले 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाना ने आदेश जारी किया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर से अनंत सिंह की सदस्यता रद्द करने की अनुशांसा की है। पत्नी नीलम देवी को भी पार्टी से निकाला गया जदयू ने सिर्फ अनंत सिंह ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी को भी पार्टी से निष्कासित किया है। कार्यालय आदेश में कहा गया है कि उनकी प्राथमिक सदस्यता भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण रद्द की जाती है। उन्हें भी अगले छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके निर्देशों के खिलाफ काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं। विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी आदेश में अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। आदेश के अनुसार, पार्टी ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष से भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता अविलंब रद्द करने की अनुशंसा की है। हालांकि, यह विधानसभा सदस्यता रद्द करने का अंतिम फैसला नहीं है। पार्टी की ओर से सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की गई है। इस पर आगे का निर्णय विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक प्रावधानों के तहत लेंगे।
खबर अपडेट हो रही है  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *