जंदाहा में JDU प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं:लाभार्थियों को मिले राशन, आयुष्मान और जॉब कार्ड

जंदाहा में JDU प्रदेश अध्यक्ष ने सुनी जनता की समस्याएं:लाभार्थियों को मिले राशन, आयुष्मान और जॉब कार्ड

वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड की रसलपुर पंचायत में एक सहयोग शिविर लगाया गया। इसमें महनार विधायक और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। विधायक ने दीप जलाकर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने इलाके की जनता से सीधी बात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को जल्द हल करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। शिविर के दौरान लाभार्थियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्ड भी बांटे गए। विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ रवि शंकर, पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर प्रणव राज, राजस्व अधिकारी सौम्य, कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव मृणाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी ओमनारायण और प्रखंड नाजिर मनीष कुमार मौजूद थे। इनके अलावा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पंचायतवासी भी उपस्थित रहे। वैशाली जिले के जंदाहा प्रखंड की रसलपुर पंचायत में एक सहयोग शिविर लगाया गया। इसमें महनार विधायक और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा शामिल हुए। विधायक ने दीप जलाकर शिविर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने इलाके की जनता से सीधी बात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को जल्द हल करने के लिए जरूरी निर्देश दिए। शिविर के दौरान लाभार्थियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जॉब कार्ड भी बांटे गए। विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ रवि शंकर, पीएचईडी के जूनियर इंजीनियर प्रणव राज, राजस्व अधिकारी सौम्य, कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव मृणाल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी ओमनारायण और प्रखंड नाजिर मनीष कुमार मौजूद थे। इनके अलावा, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पंचायतवासी भी उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *