Kriti Sanon Instagram: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन (Kriti Sanon) अपने बेबाक अंदाज और संजीदा मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो पोस्ट किया है वह चर्चा का विषय बन गया है और लोग उसे लेकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। कृति सेनन ने अपने एक बेहद मार्मिक और विचार करने वाली स्टोरी शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कृति ने अपनी स्टोरी में छोटी स्कर्ट, बुर्का और बच्चों के डायपर को लेकर समाज पर तंज कसा है।

कृति सेनन ने पोस्ट में क्या लिखा?
कृति सेनन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। जिसमें बेहद सादगी लेकिन गहराई के साथ एक काल्पनिक संवाद (Dialogue) लिखा हुआ था। उसमें छोटी स्कर्ट, बुर्का आपस में बात कर रहे हैं। पोस्ट में लिखा था, “छोटी स्कर्ट ने पूछा, क्या यह मेरी गलती थी? बुर्के ने जवाब दिया, “नहीं, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ।” कोने में पड़ा डायपर तो कुछ बोल भी नहीं पाया।”

