छात्र को दोस्त ने सीने में मारी गोली:घायल को सासाराम सदर अस्पताल किया रेफर,12वीं तक साथ में की थी दोनों ने पढ़ाई

छात्र को दोस्त ने सीने में मारी गोली:घायल को सासाराम सदर अस्पताल किया रेफर,12वीं तक साथ में की थी दोनों ने पढ़ाई

रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक युवक को उसके दोस्तों ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना प्रखंड कार्यालय के पास हुई। घायल युवक की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के पुढारी गांव निवासी गोरख बिन्द के बेटे ददन बिन्द(17) के रूप में हुई है। देर शाम चार-पांच युवक चेनारी प्रखंड कार्यालय के पास मौजूद थे। उनके बीच हंसी-मजाक और हल्की बहस चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक दोस्त ने ददन के सीने में गोली मार दी। गोली चलने के बाद सभी हमलावर युवक मौके से फरार हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों ने साथ में की थी 12वीं तक की पढ़ाई स्थानीय लोगों की मदद से घायल ददन को तुरंत चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। फिलहाल ददन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि ददन और हमलावर युवकों के बीच गहरी दोस्ती थी। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई एक साथ पूरी की थी। परिवार के अनुसार, ददन के दोस्तों ने उसे फोन कर प्रखंड कार्यालय के पास बुलाया था, जहां किसी बात पर विवाद के बाद उसे गोली मार दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के सीने से गोली निकाल ली गई है और उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक युवक को उसके दोस्तों ने गोली मारकर घायल कर दिया। यह घटना प्रखंड कार्यालय के पास हुई। घायल युवक की पहचान करमचट थाना क्षेत्र के पुढारी गांव निवासी गोरख बिन्द के बेटे ददन बिन्द(17) के रूप में हुई है। देर शाम चार-पांच युवक चेनारी प्रखंड कार्यालय के पास मौजूद थे। उनके बीच हंसी-मजाक और हल्की बहस चल रही थी। इसी दौरान अचानक एक दोस्त ने ददन के सीने में गोली मार दी। गोली चलने के बाद सभी हमलावर युवक मौके से फरार हो गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों ने साथ में की थी 12वीं तक की पढ़ाई स्थानीय लोगों की मदद से घायल ददन को तुरंत चेनारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। फिलहाल ददन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि ददन और हमलावर युवकों के बीच गहरी दोस्ती थी। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई एक साथ पूरी की थी। परिवार के अनुसार, ददन के दोस्तों ने उसे फोन कर प्रखंड कार्यालय के पास बुलाया था, जहां किसी बात पर विवाद के बाद उसे गोली मार दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना की सूचना मिलते ही चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के सीने से गोली निकाल ली गई है और उसकी जान को कोई खतरा नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *