बक्सर जिले के खैरापट्टी गांव में 60 साल के श्रीराम रजक की हत्या हुई। छत से थूकने और गोबर फेंकने के मामूली विवाद में उन पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। यह विवाद रविवार सुबह दो पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ था। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद भी शाम को झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। थाना पुलिस और प्रभारी एसडीपीओ मौके पर हमले में श्रीराम रजक घायल होकर जमीन पर गिर गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। सिमरी थाना पुलिस और प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, हालात संभाले और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोमवार सुबह 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गांव में शांति के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, जांच जारी है। बक्सर जिले के खैरापट्टी गांव में 60 साल के श्रीराम रजक की हत्या हुई। छत से थूकने और गोबर फेंकने के मामूली विवाद में उन पर ईंट-पत्थर से हमला हुआ। यह विवाद रविवार सुबह दो पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ था। ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद भी शाम को झगड़ा बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। थाना पुलिस और प्रभारी एसडीपीओ मौके पर हमले में श्रीराम रजक घायल होकर जमीन पर गिर गए। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। सिमरी थाना पुलिस और प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे, हालात संभाले और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने सोमवार सुबह 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गांव में शांति के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, जांच जारी है।

