बक्सर जिले के चौसा-कोचस मार्ग पर अखौरीपुर गोला के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के करीमुद्दीन थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी शशिकांत राय के 30 वर्षीय पुत्र अभिनव राय के रूप में हुई है। अभिनव मोबाइल स्क्रीन के ऑर्डर लेने और सामग्री पहुंचाने का काम करता था। वह चौसा क्षेत्र में काम पूरा कर अपने घर लौट रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर बताया गया कि शाम को जब अभिनव की बाइक अखौरीपुर गोला स्थित आरओबी के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से राजपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिनव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिनव को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे की वास्तविक स्थिति और ट्रक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है। बक्सर जिले के चौसा-कोचस मार्ग पर अखौरीपुर गोला के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के करीमुद्दीन थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी शशिकांत राय के 30 वर्षीय पुत्र अभिनव राय के रूप में हुई है। अभिनव मोबाइल स्क्रीन के ऑर्डर लेने और सामग्री पहुंचाने का काम करता था। वह चौसा क्षेत्र में काम पूरा कर अपने घर लौट रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर बताया गया कि शाम को जब अभिनव की बाइक अखौरीपुर गोला स्थित आरओबी के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से राजपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिनव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अभिनव को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। परिजन उसे पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रक चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसे की वास्तविक स्थिति और ट्रक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ट्रक की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

