चौथे T20 में Kuldeep Yadav और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

चौथे T20 में Kuldeep Yadav और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

श्रृंखला जीतने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को चौथे टी20 मैच में कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती को मौका दे सकती है। दोनों स्पिनरों को पिछले कुछ महीनों में उतने मौके नहीं मिले हैं क्योंकि टीम प्रबंधन आठवें नंबर तक बल्लेबाजों को चुनने की रणनीति पर जोर देता आया है। अब तक यह रणनीति कारगर भी रही है जिसके दम पर भारत ने तीनों मैच जीते।अगले दो मैचों में अब उतना दबाव नहीं है तो भारत अपने टीम संयोजन में प्रयोग कर सकता है। वरूण का फॉर्म पिछले छह महीने में अच्छा नहीं रहा है लेकिन कुलदीप ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाये हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में दो मैचों में मौका मिला लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों में बेंच पर ही रहे।कुलदीप को और बाहर रखने से उनके आत्मविश्वास पर असर हो सकता है लेकिन उन्हें टीम में लाने के लिये निचले क्रम तक बल्लेबाजी की मानसिकता से पार पाना होगा। तीसरे टी20 में दो स्पिनर हरफनमौला अक्षर पटेल और नमन धीर थे जिन्हें गेंदबाजी का भी मौका नहीं मिला। अब तक 115 मैचों में 7 . 70 की इकॉनॉमी से गेंदबाजी करने वाले अक्षर श्रृंखला में 9 . 58 रन प्रति ओवर की दर से रन दे चुके हैं और उन्हें दो ही विकेट मिले हैं।तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने वेलिंगटन में पिछले मैच में डैथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर में लगातार यॉर्कर डाले। पहले तीन मैचों में हालांकि उन्होंने 72 गेंद में 139 रन दे डाले और वह काफी मेहंगे साबित हुए। चार साल बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे भुवनेश्वर को इसमें सुधार करना होगा।पिछले दो मैचों में मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को उतारा गया। अब देखना है कि मयंक को मौका मिलता है या टीम अब तक प्रभावी रहे प्रिंस पर ही भरोसा करती है। ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके।वह अगर कल भी नहीं खेल पाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है। वेलिंगटन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अभिषेक शर्मा की पारी ने सुर्खियां बंटोरी। न्यूजीलैंड के लिये सबसे बड़ी चुनौती भारतीय शीर्षक्रम पर अंकुश लगाने की होगी।संजू सैमसन , अभिषेक और सूर्यवंशी ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को परेशान किया है। कप्तान मिचेल सेंटनेर ने बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। भारत ने वेलिंगटन में पहले छह ओवरों में ही रिकॉर्ड 118 रन बना लिये थे।मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्युसन के भी चोट के कारण श्रृंखला से बाहर होने से न्यूजीलैंड टीम को एक और झटका लगा है। टीमें :
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे। 

श्रृंखला जीतने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को चौथे टी20 मैच में कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती को मौका दे सकती है। दोनों स्पिनरों को पिछले कुछ महीनों में उतने मौके नहीं मिले हैं क्योंकि टीम प्रबंधन आठवें नंबर तक बल्लेबाजों को चुनने की रणनीति पर जोर देता आया है। अब तक यह रणनीति कारगर भी रही है जिसके दम पर भारत ने तीनों मैच जीते।

अगले दो मैचों में अब उतना दबाव नहीं है तो भारत अपने टीम संयोजन में प्रयोग कर सकता है। वरूण का फॉर्म पिछले छह महीने में अच्छा नहीं रहा है लेकिन कुलदीप ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाये हैं। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में दो मैचों में मौका मिला लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन मैचों में बेंच पर ही रहे।

कुलदीप को और बाहर रखने से उनके आत्मविश्वास पर असर हो सकता है लेकिन उन्हें टीम में लाने के लिये निचले क्रम तक बल्लेबाजी की मानसिकता से पार पाना होगा। तीसरे टी20 में दो स्पिनर हरफनमौला अक्षर पटेल और नमन धीर थे जिन्हें गेंदबाजी का भी मौका नहीं मिला। अब तक 115 मैचों में 7 . 70 की इकॉनॉमी से गेंदबाजी करने वाले अक्षर श्रृंखला में 9 . 58 रन प्रति ओवर की दर से रन दे चुके हैं और उन्हें दो ही विकेट मिले हैं।

तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने वेलिंगटन में पिछले मैच में डैथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरी ओवर में लगातार यॉर्कर डाले। पहले तीन मैचों में हालांकि उन्होंने 72 गेंद में 139 रन दे डाले और वह काफी मेहंगे साबित हुए। चार साल बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे भुवनेश्वर को इसमें सुधार करना होगा।

पिछले दो मैचों में मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को उतारा गया। अब देखना है कि मयंक को मौका मिलता है या टीम अब तक प्रभावी रहे प्रिंस पर ही भरोसा करती है। ईशान किशन ग्रोइन की चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके।

वह अगर कल भी नहीं खेल पाते हैं तो वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिल सकता है। वेलिंगटन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अभिषेक शर्मा की पारी ने सुर्खियां बंटोरी। न्यूजीलैंड के लिये सबसे बड़ी चुनौती भारतीय शीर्षक्रम पर अंकुश लगाने की होगी।

संजू सैमसन , अभिषेक और सूर्यवंशी ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को परेशान किया है। कप्तान मिचेल सेंटनेर ने बायें हाथ की स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित किया लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिल सका। भारत ने वेलिंगटन में पहले छह ओवरों में ही रिकॉर्ड 118 रन बना लिये थे।

मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्युसन के भी चोट के कारण श्रृंखला से बाहर होने से न्यूजीलैंड टीम को एक और झटका लगा है। टीमें :
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।

मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *