चोरी का मोटर खरीदने के आरोप में कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार:शेखपुरा में पकड़े गए दोनों चोरों के निशानदेही पर 2 बिजली मोटर बरामद

चोरी का मोटर खरीदने के आरोप में कबाड़ी दुकानदार गिरफ्तार:शेखपुरा में पकड़े गए दोनों चोरों के निशानदेही पर 2 बिजली मोटर बरामद

शेखपुरा में चोरी का मोटर खरीदने के आरोप में एक कबाड़खाना संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी दुकान से चोरी के दो बिजली मोटर भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई दो अंतरजिला चोरों की निशानदेही पर की गई, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। बिजली मोटरों को कबाड़खाना में बेचते थे कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में ग्रामीणों ने दो अंतरजिला बिजली मोटर चोरों को रंगेहाथ पकड़ा था। ग्रामीणों ने इन चोरों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि वे पहले चोरी किए गए बिजली मोटरों को महेंद्र यादव के कबाड़खाना में बेचते थे। महेंद्र यादव शेखपुरा शहर के अरघौती पोखर के पास कबाड़खाना चलाता है। आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया चोरों की निशानदेही पर कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महेंद्र यादव के कबाड़खाना पर छापा मारा। यहां से चोरी के दो बिजली मोटर बरामद किए गए। कबाड़खाना मालिक महेंद्र यादव को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वह बुद्धौली बाजार निवासी लालजीत यादव का बेटा है। उसके खिलाफ कोरमा थाना में एफआईआर दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। शेखपुरा में चोरी का मोटर खरीदने के आरोप में एक कबाड़खाना संचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसकी दुकान से चोरी के दो बिजली मोटर भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई दो अंतरजिला चोरों की निशानदेही पर की गई, जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। बिजली मोटरों को कबाड़खाना में बेचते थे कोरमा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में ग्रामीणों ने दो अंतरजिला बिजली मोटर चोरों को रंगेहाथ पकड़ा था। ग्रामीणों ने इन चोरों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार चोरों ने बताया कि वे पहले चोरी किए गए बिजली मोटरों को महेंद्र यादव के कबाड़खाना में बेचते थे। महेंद्र यादव शेखपुरा शहर के अरघौती पोखर के पास कबाड़खाना चलाता है। आरोपी को शेखपुरा जेल भेज दिया गया चोरों की निशानदेही पर कोरमा थानाध्यक्ष मुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महेंद्र यादव के कबाड़खाना पर छापा मारा। यहां से चोरी के दो बिजली मोटर बरामद किए गए। कबाड़खाना मालिक महेंद्र यादव को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वह बुद्धौली बाजार निवासी लालजीत यादव का बेटा है। उसके खिलाफ कोरमा थाना में एफआईआर दर्ज कर उसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *