चैंबर की शिकायत उठाने वाले अनिल कुमार बने ‘सिविक हीरो’:केबल की समस्या दूर कराकर पार्षद मनोज कुमार मिश्रा बने ‘पब्लिक स्टार’, आप भी करें समस्या पोस्ट

चैंबर की शिकायत उठाने वाले अनिल कुमार बने ‘सिविक हीरो’:केबल की समस्या दूर कराकर पार्षद मनोज कुमार मिश्रा बने ‘पब्लिक स्टार’, आप भी करें समस्या पोस्ट

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद मनोज कुमार मिश्रा बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 33 के सुखलिया निवासी देवेंद्र चतुर्वेदी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने केबल टूटकर पड़ी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद मनोज कुमार मिश्रा ने मामले पर संज्ञान लिया और केबल की समस्या दूर कराई। जनसमस्या के समाधान के लिए की गई इस कार्रवाई पर वे आज के ‘पब्लिक स्टार’ बने। अनिल कुमार बटोले बने आज के ‘सिविक हीरो’ वार्ड 44 के पटनीपुरा के पास जगजीवन राम नगर निवासी अनिल कुमार बटोले ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके इलाके में चैंबर से गंदगी और पानी बह रहा है। कई दिनों से बनी इस समस्या के कारण रहवासियों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद समस्या का समाधान हुआ, जिसकी पुष्टि अनिल कुमार बटोले ने खुद एप पर की। समस्या को जिम्मेदारों तक पहुंचाने और समाधान होने पर उसकी पुष्टि करने की पहल के लिए वे आज के ‘सिविक हीरो’ बने। एप पर शिकायत के बाद ड्रेनेज की समस्या का समाधान छत्री बाग: कलेक्टर ऑफिस के पीछे बैकलेन में सफाई और मरम्मत वार्ड 59 के छत्री बाग स्थित श्रीदेवी अहिल्या शिशु विहार निवासी लव कुमार गहलोत ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर और जिम परिसर के पीछे की बैकलेन में कई दिनों से कचरा पड़ा है। ड्रेनेज की मरम्मत के बाद नगर निगम की टीम मलबा भी छोड़ गई थी। इससे गंदगी फैल रही थी और टाइफाइड व पीलिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ था। शिकायत सामने आने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और चैंबर के आसपास सफाई व मरम्मत का काम किया गया। कचरा, खराब सड़क, खुले चैंबर और अंधेरे से परेशान इंदौरवासी नंदन नगर: 10 साल से खराब सड़क, कचरे की भी समस्या वार्ड 1 के नंदन नगर स्थित कालानी नगर रहवासी ने शिकायत दर्ज कराई है कि यहां पिछले 10 साल से सड़क की हालत खराब है। रहवासियों के अनुसार, ड्रेनेज का पानी सड़क पर भरता है और बाहरी लोग यहां कचरा फेंक जाते हैं। उनका कहना है कि सफाईकर्मी भी नियमित रूप से इस जगह का निरीक्षण नहीं करते। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। महावीर नगर: ड्रेनेज लाइन की सफाई नहीं, चैंबर भी खुला वार्ड 49 के महावीर नगर स्थित कनाड़िया रोड निवासी ज्योति गोयल ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में ड्रेनेज लाइन की सफाई नहीं हो रही है। चैंबर भी खुला पड़ा है और आसपास मलबा व कचरा फैला हुआ है। खुले चैंबर से लोगों को परेशानी और हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने ड्रेनेज लाइन की सफाई कराने और चैंबर पर ढक्कन लगवाने की मांग की है। संत नगर: बारिश में खराब सड़क के गड्ढों से परेशानी वार्ड 77 के संत नगर निवासी सारांश ने शिकायत दर्ज कराई है कि इलाके में सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क से पूरे साल धूल उड़ती रहती है। बारिश के दौरान सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इन गड्ढों में बच्चे भी गिर जाते हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराकर अच्छी सड़क बनवाने की मांग की है। बजरंग नगर: शॉर्ट सर्किट के बाद से बंद स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा वार्ड 27 के बजरंग नगर स्थित आईटीआई कॉलेज मेन रोड, मकान नंबर 363 निवासी पीयूष ने शिकायत दर्ज कराई है कि गर्मी के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण सड़क की स्ट्रीट लाइट खंभे के साथ जल गई थी। इसके बाद से यहां लाइट नहीं है। रात में सड़क पर अंधेरा रहता है, जिससे रहवासियों को आने-जाने में परेशानी होती है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *