चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में उपसभापति चुनाव आज:भाजपा ने सुदर्शन रामपुरिया, कांग्रेस ने इब्राहिम छिपा को बनाया उम्मीदवार

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में उपसभापति चुनाव आज:भाजपा ने सुदर्शन रामपुरिया, कांग्रेस ने इब्राहिम छिपा को बनाया उम्मीदवार

चित्तौड़गढ़ में उपसभापति पद के लिए सबसे पहले भाजपा के वार्ड संख्या 31 से जीते पार्षद सुदर्शन रामपुरिया अपने प्रस्तावक के साथ पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इसके बाद कांग्रेस के वार्ड संख्या 52 से जीते पार्षद मोहम्मद इब्राहिम छिपा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवार दोपहर 2 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति साफ होगी। दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *