चलते ही एड़ी में दर्द क्यों होता है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए Heel Pain के कारण और संकेत

चलते ही एड़ी में दर्द क्यों होता है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए Heel Pain के कारण और संकेत

Heel Pain Symptoms: क्या आपकी एड़ी में तेज चुभन या दर्द होता है? या फिर काफी देर कुर्सी पर बैठने के बाद जब आप खड़े होते हैं, तो एड़ी में ऐसा दर्द उठने लगता है कि ठीक से चलना भी मुश्किल हो जाता है? क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) के अनुसार, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेले नहीं हैं। एड़ी का दर्द बहुत से लोगों को रोज परेशान करता है। अक्सर लोग इसे सिर्फ दिनभर की थकान समझकर टाल देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चलते ही एड़ी में होने वाला यह दर्द आपके पैर के अंदरूनी हिस्से में सूजन का संकेत हो सकता है? आइए समझते हैं कि एड़ी में यह दर्द क्यों होता है।

चलते ही एड़ी में दर्द क्यों होता है?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, हमारे पैर के तलवे के नीचे एक मोटी नस या पट्टी जैसी संरचना होती है, जिसे प्लांटर फेशिया कहते हैं। यह हमारी एड़ी की हड्डी को पैर की उंगलियों से जोड़ती है और चलते-दौड़ते समय पैर को सहारा देती है। जब इस पट्टी पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है या खिंचाव आ जाता है, तो इसमें सूजन आ जाती है। इसकी पहचान यह है कि उठकर पहला कदम रखते ही एड़ी में तेज सुई चुभने जैसा दर्द होता है। थोड़ा चलने-फिरने पर दर्द थोड़ा कम हो जाता है, लेकिन ज्यादा देर खड़े रहने या बैठने के बाद दोबारा उठने पर यह फिर शुरू हो जाता है।

एड़ी में दर्द होने की दूसरी बड़ी वजहें

एनएचएस के अनुसार, प्लांटर फैसाइटिस के अलावा भी एड़ी के दर्द के पीछे ये कारण हो सकते हैं:

  • एड़ी की हड्डी बढ़ना (Heal Spur)।
  • पिंडली की नस में सूजन (Achilles Tendinitis)।
  • गलत जूते या चप्पल पहनना।
  • अचानक वजन बढ़ना
  • कठोर फर्श पर ज्यादा देर खड़े रहना।

आपको क्या-क्या महसूस हो सकता है?

  • उठने के बाद पहला कदम रखते ही एड़ी में तेज चुभन होना।
  • काफी देर बैठने के बाद अचानक खड़े होकर चलने में दर्द होना।
  • एड़ी वाले हिस्से में हल्की सूजन या गर्माहट लगना।
  • नंगे पैर फर्श पर चलने में बहुत ज्यादा तकलीफ होना।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए?

मेयो क्लिनिक के अनुसार, वैसे तो एड़ी का दर्द थोड़ा ध्यान रखने से ठीक हो जाता है, लेकिन आपको डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए अगर;

  • दर्द इतना तेज हो कि आप पैर पर जरा सा भी वजन न रख पा रहे हों।
  • एड़ी में बहुत ज्यादा सूजन आ गई हो या वह हिस्सा लाल हो गया हो।
  • एड़ी में झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो रहा हो।
  • 2 से 3 हफ्ते तक घरेलू देखभाल के बाद भी दर्द में कोई सुधार न हो।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *