गोपालगंज के सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव निवासी बली राय के 36 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। राजेश असम में कपड़े की फेरी का काम करता था और अपनी मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर गांव लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, राजेश यादव ट्रेन संख्या 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से थावे की ओर से आ रहा था। सिधवलिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था, इसके बावजूद राजेश ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। गोपालगंज के सिधवलिया रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के जलालपुर कला गांव निवासी बली राय के 36 वर्षीय पुत्र राजेश यादव के रूप में हुई है। राजेश असम में कपड़े की फेरी का काम करता था और अपनी मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर गांव लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, राजेश यादव ट्रेन संख्या 19046 ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से थावे की ओर से आ रहा था। सिधवलिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था, इसके बावजूद राजेश ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान वह प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है।


