अम्बाला | मां का जन्मदिन मनाकर एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रही महिला को बाइक सवार 2 बदमाशों ने निशाना बनाया। शातिर बदमाश चलती एक्टिवा पर महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में साहिल बंसल निवासी राधा कृष्ण वाटिका अम्बाला सिटी ने बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच वह मां के साथ अमर पैलेस में जन्मदिन की पार्टी करके एक्टिवा पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वह होटल से कुछ ही दूर आगे बढ़े तो पीछे से काले रंग की पल्सर जैसी बाइक पर सवार 2 युवक तेजी से उनके करीब आए। इससे पहले कि साहिल या उनकी मां कुछ समझ पाते। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मां के गले से सोने की चेन खींच ली। आरोपी पलक झपकते ही अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सोने की चेन करीब 1.9 ग्राम सोने की थी। हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे।

