कनाड़िया में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी वही बेटे और बेटी को साथ ले गया और उनहे तालाब मे फेक दिया। बेटे ने अंधेरे मे तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई है इधर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है बेटी के शव की एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही है। कनाड़िया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना करीब 11 से 12 बजे के बीच की है। झालरिया ग्राम में रहने वाला सुनील चोहान पेशे से मजदूरी करता है। उसने चरित्र शंका में अपनी पत्नी अनिता की गला घोटकर हत्या कर दी वही 13 साल की बेटी माही ओर 12 साल के बेटे अजय को नजदीक ही तालाब में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक अजय ने तालाब से निकलकर अपनी जान बचाई वही गाँव के लोगो को जानकरी दी करीब 1 बजे रात में पुलिस सुनील के घर पहुँची वही उसे हिरासत में लिया आरोपी ने भी जान देने की कोशिश की थी। वही पत्नी का शव बरामद किया है। बेटी के लिए पहुँची एसडीआरएफ की टीम जानकारी के मुताबिक माही की जानकारी पुलिस को नही मिली थी। बताया जाता है की मौके पर काफी अंधेरा होने के चलते टीम यहाँ पहुँची अजय द्वारा बताए गए घटनास्थल के आसपास बच्ची को तलाशा लेकिन वह नही मिली रात करीब ढाई बजे एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची है माही की तलाश की जा रही है।

