चतरा में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़:गोली लगने से एक अपराधी घायल, हजारीबाग रेफर, रविवार को हुई थी फायरिंग

चतरा में पुलिस-राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़:गोली लगने से एक अपराधी घायल, हजारीबाग रेफर, रविवार को हुई थी फायरिंग

चतरा के टंडवा कोयलांचल में तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। टंडवा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे से 5 बजे के बीच हुई इस मुठभेड़ में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अपराधी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है। रविवार को कंपनी कार्यालय पर बरसी थीं 20 राउंड गोलियां पुलिस राहुल दुबे गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी थी। दरअसल, रविवार को टंडवा के कोयलांचल में रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर दिनदहाड़े चार नकाबपोश अपराधी दो बाइकों से पहुंचे थे। इनमें से तीन अपराधी कार्यालय के अंदर घुसे और करीब 20 राउंड गोलियां बरसाईं। हमले में एसआईएस के सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव को गोली लगी थी। घायल रविश का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए थे। पर्चे में राहुल दुबे गैंग का नाम लिखकर घटना की जिम्मेदारी ली गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे टंडवा कोयलांचल में दहशत का माहौल बन गया था। तीन थानों की टीम ने शुरू किया था अभियान फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया। टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में तीन थानों की संयुक्त टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। घटनास्थल से पुलिस ने 20 खोखे भी बरामद किए थे। इसी सघन अभियान के दौरान आज तड़के पुलिस टीम का सामना राहुल दुबे गैंग के सदस्यों से हो गया। पुलिस के अनुसार आमना-सामना होने के बाद अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में गैंग का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया। रविवार की घटना के बाद हुई यह कार्रवाई कोयलांचल में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। चतरा के टंडवा कोयलांचल में तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई। टंडवा थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3 बजे से 5 बजे के बीच हुई इस मुठभेड़ में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल अपराधी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। चतरा के पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उनके पहुंचने के बाद पुलिस की कार्रवाई और मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है। रविवार को कंपनी कार्यालय पर बरसी थीं 20 राउंड गोलियां पुलिस राहुल दुबे गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी थी। दरअसल, रविवार को टंडवा के कोयलांचल में रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। चंद्रगुप्त कोल परियोजना में काम कर रही सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर दिनदहाड़े चार नकाबपोश अपराधी दो बाइकों से पहुंचे थे। इनमें से तीन अपराधी कार्यालय के अंदर घुसे और करीब 20 राउंड गोलियां बरसाईं। हमले में एसआईएस के सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव को गोली लगी थी। घायल रविश का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके पर एक पर्चा छोड़कर फरार हो गए थे। पर्चे में राहुल दुबे गैंग का नाम लिखकर घटना की जिम्मेदारी ली गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे टंडवा कोयलांचल में दहशत का माहौल बन गया था। तीन थानों की टीम ने शुरू किया था अभियान फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान शुरू किया। टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में तीन थानों की संयुक्त टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी। घटनास्थल से पुलिस ने 20 खोखे भी बरामद किए थे। इसी सघन अभियान के दौरान आज तड़के पुलिस टीम का सामना राहुल दुबे गैंग के सदस्यों से हो गया। पुलिस के अनुसार आमना-सामना होने के बाद अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में गैंग का एक सदस्य गोली लगने से घायल हो गया। रविवार की घटना के बाद हुई यह कार्रवाई कोयलांचल में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस के सख्त अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *