चंबल नदी में मिला युवक का शव, पास दिखा मगरमच्छ:लोगों ने वीडियो बनकर कंट्रोलरूम को सूचना दी, गोताखोरों ने बाहर निकाली डेडबॉडी

चंबल नदी में मिला युवक का शव, पास दिखा मगरमच्छ:लोगों ने वीडियो बनकर कंट्रोलरूम को सूचना दी, गोताखोरों ने बाहर निकाली डेडबॉडी

कोटा के नयापुरा थाना क्षेत्र में दोस्तपुरा के पास चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम में रविवार को एक युवक का शव मिला। नदी में शव के पास ही मगरमच्छ भी दिखाई दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर निगम के गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला और नयापुरा थाना पुलिस के सुपुर्द किया। डूबने से मौत होना प्रतीत हो रहा नयापुरा थाना अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि चंबल नदी में एक युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत डूबने से होना प्रतीत हो रही है। शव के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला है। युवक के हाथ पर टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की पहचान नहीं हुई पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *