चंबल नदी में बीच धार बंद हुआ स्टीमर:100 यात्री और 50 से ज्यादा बाइक फंसीं, ल्लियों के सहारे किनारे लगाने की कोशिश

चंबल नदी में बीच धार बंद हुआ स्टीमर:100 यात्री और 50 से ज्यादा बाइक फंसीं, ल्लियों के सहारे किनारे लगाने की कोशिश

मुरैना के पोरसा क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगरा साहसपुर घाट से चंबल नदी पार कर उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा यात्रियों से भरा स्टीमर बीच नदी में अचानक खराब हो गया। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिल और करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नदी के बीच पहुंचते ही स्टीमर का इंजन बंद हो गया। यात्रियों ने डीजल खत्म होने और स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंसने की बात बताई। इंजन बंद होने के बाद स्टीमर चंबल के तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। बीच नदी में खत्म हुआ डीजल यात्रियों के मुताबिक स्टीमर का डीजल खत्म हो गया। इसके साथ ही इंजन भी बंद हो गया। इसके बाद तेज बहाव के चलते स्टीमर नदी की धार के साथ बहने लगा। स्टीमर में सवार एक यात्री के मुताबिक उसके पंखे में कपड़ा फंस गया था और इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया। तेज बहाव में बहता रहा स्टीमर इंजन बंद होने के बाद स्टीमर को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि स्टीमर नदी के बहाव के साथ काफी दूर तक बहता रहा और भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंच गया। स्टीमर स्टाफ ने बल्लियों के सहारे उसे नदी के किनारे लगाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और स्टीमर में बड़ी संख्या में यात्रियों और वाहनों के कारण मुश्किलें बनी रहीं। यात्रियों में दहशत, संचालन पर उठे सवाल घटना के बाद स्टीमर में सवार यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया। यात्रियों ने स्टीमर संचालन में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों को लेकर चल रहे स्टीमर में डीजल खत्म होना और बीच नदी में इंजन बंद होना गंभीर लापरवाही है। प्रशासन और पुलिस से मदद की उम्मीद घटना की सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई है। फिलहाल स्टीमर को सुरक्षित किनारे लगाने की कोशिश की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर स्टीमर नदी के तेज बहाव में और दूर बह जाता तो 100 से ज्यादा यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होती? फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालने और स्टीमर को किनारे लगाने के प्रयास जारी हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *