घूंघट की आड़ में महिला प्रत्याशी पहुंची नामांकन जमा करने:कलेक्ट्रेट में जिलेभर से आए दावेदार, नामांकन का अंतिम दिन कल

घूंघट की आड़ में महिला प्रत्याशी पहुंची नामांकन जमा करने:कलेक्ट्रेट में जिलेभर से आए दावेदार, नामांकन का अंतिम दिन कल

पंचायत चुनाव के पहले चरण के चुनाव को लेकर आवेदन लेने की प्रकिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को कई प्रत्याशी आवेदन जमा करवाने पहुंचे। पाली कलेक्ट्रेट परिसर में आवेदन लिए जा रहे है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस तैनात की गई है। पहले चरण में जिले के सोजत, रानी, सुमेरपुर, बगड़ नगर और मारवाड़ जंक्शन पंचायत के चुनाव होंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए बनाए 642 पोलिंग बूथ पहले चरण के मतदान के लिए जिले भर में 642 पोलिंग बूथ बनाए गए है। जिला परिषद के 18 वार्ड, पंचायत समिति के 95 वार्ड, 157 ग्राम पंचायतें और उनके 1513 वार्डो के लिए चुनाव होंगे। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई घूंघट की आड़ में पहुंची नामांकन भरने पाली जिले के रुगड़ी रायपुरिया निवासी 67 साल के पूर्व सरपंच अनराज भी जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन भरने पहुँचें। 67 साल के होने के चलते वे बैसाखी के सहारे यहां पहुंचे। इसके साथ ही सोजत एरिया निरमा चौहान घूंघट की ओट में नामांकन जमा करवाने पहुचीं। दूसरे चरण के लिए बनाए 528 बूथ दूसरे चरण में देसूरी, बाली, पाली व रोहट पंचायत समितियों में जिला परिषद के 15 वार्ड, पंचायत समिति सदस्य के 84 वार्ड, 146 ग्राम पंचायतें, 1418 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। इसको लेकर 528 बूथ बनाए गए है। जिले भर में होंगे 33 जिला परिषद सदस्यों के चुनावदोनों चरणों में पाली जिले के 33 जिला परिषद सदस्य, 179 पंचायत समिति सदस्य, 303 सरपंच व 2931 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। इसको लेकर जिले भर में 1170 बूथ बनाए गए है। 13 अक्टूबर तक लिए जाएंगे आवेदन 13 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे। नामों की जांच 14 अक्टूबर से शुरू होगी। 15 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन दोपहर बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किय जाएगा। पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर, पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *