घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ेंगे BLO:डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की; छूटे हुए लोगों का नाम होगा शामिल

घर-घर जाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ेंगे BLO:डीएम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की; छूटे हुए लोगों का नाम होगा शामिल

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक बार फिर उन लोगों के नाम सूची में जोड़े जाएंगे, जो किसी कारण छूट गए हैं। इसके लिए बूथ लेवल आफिसर (BLO) घर-घर जाएंगे। यह अभियान एक महीने तक चलेगा। गुरुवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करते हुए डीएम दीपक मीणा ने यह जानकारी दी। जिन मतदाताओं का नाम SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सूची में दर्ज नहीं हो पाया है, उसके नामों की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह जो नाम शिफ्टेड, मृत, अनुपस्थित आदि श्रेणियों के चलते काटे गए हैं, उसकी भ समीक्षा की जाएगी। नए सिरे से उसका सत्यापन कराया जाएगा। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं होंगे, उन्हें फार्म 6 देकर उनके नाम जोड़वाए जाएंगे। अब निर्वाचन आयोग ने फार्म 6 में शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म कर दी है। राजनीतिक दलों से की अपील जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जांच करने और बूथ स्तर पर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के बूथ स्तर के प्रतिनिधि भी BLO के साथ समन्वय बनाकर काम करें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसकी जानकारी संबंधित बीएलओ तक पहुंचाई जाए, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवा का नाम मतदाता सूची में जरूर जोड़ा जाए। परिवारों में ऐसे युवाओं की पहचान करने की अपील भी की गई। मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखना निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रशासन के साथ राजनीतिक दलों और आम मतदाताओं की भी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। बैठक में एडीएम वित्त जयप्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मुकुल खंडेलवाल आदि उपस्थित रहै।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *