‘घर आने पर दादा-दादा कहकर लिपट जाते थे बच्चे’:मोतिहारी में महिला समेत 4 बच्चों की मौत, दादा बोले-एक साथ मेरे बेटे का परिवार खत्म हो गया

‘घर आने पर दादा-दादा कहकर लिपट जाते थे बच्चे’:मोतिहारी में महिला समेत 4 बच्चों की मौत, दादा बोले-एक साथ मेरे बेटे का परिवार खत्म हो गया

मोतिहारी में शुक्रवार को मां समेत चार बच्चों की नदीं में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने रात में एक साथ घर के 5 सदस्य का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव के सभी लोगों की आंखे नम हो गई।पिता को एक साथ अपने 4 बच्चों का दाह संस्कार करते देख सभी लोग भावुक हो गए। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुशीला देवी (30), बच्चों में अमृता कुमारी (11), अविनाश कुमार (8), पम्मी कुमार (6) और रवि कुमार (4) के रूप में हुई है। मृतका के ससुर बहादुर महतो ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं, जिनमें धर्मेंद्र महतो सबसे बड़े हैं। धर्मेंद्र अपनी पत्नी सोशीला देवी और चार बच्चों के साथ अलग रहते थे। वह मजदूरी करते हैं और लगभग तीन महीने पहले धान की रोपनी के लिए घर आए थे। गुरुवार शाम को सोशीला देवी मवेशियों के लिए चारा काटने खेत की ओर जा रही थीं। धर्मेंद्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कहा कि वह खुद चारा ले आएंगे, लेकिन सोशीला नहीं मानीं। वह अपने चारों बच्चों को साथ लेकर चली गईं। बाजार से लौटने पर नहीं मिले बच्चे इसी दौरान धर्मेंद्र बाजार चले गए। शाम को जब धर्मेंद्र बाजार से लौटे, तो घर में न तो सुशीला थीं और न ही बच्चे। परिवार के सदस्यों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों को लगा कि शायद वह अपने मायके पिपरा चली गई होंगी, जिसके बाद रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई। अगली सुबह फिर से तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव की कुछ बच्चियां बकरी चराने के लिए चंवर की ओर गईं, जहां उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। उन्होंने गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान धर्मेंद्र की पत्नी सोशीला देवी के रूप में की। ‘दादा-दादा’ कहकर लिपट जाते थे बच्चे इसके बाद एक-एक कर चारों बच्चों के शव भी बरामद किए गए। ग्रामीणों की मदद से सभी पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ पांच शवों के घर से निकलने पर हर आंख नम थी। बहादुर महतो ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि एक साथ उनके बेटे का पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। जब भी मैं कहीं से आता था, तो सभी बच्चे ‘दादा-दादा’ कहकर मुझसे लिपट जाते थे। अब कौन लिपटेगा, कौन मुझे दादा कहेगा…यह कहते हुए वह बार-बार बेसुध होकर रो पड़ते थे। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… ग्रामीणों ने जताया हादसे का अंदेशा घटना के बाद जब दैनिक भास्कर की टीम गांव पहुंची और लोगों से बात की, तो अधिकांश ग्रामीण कैमरे पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। हालांकि, सभी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। कुछ लोगों ने बताया कि महिला हमेशा बच्चों को साथ लेकर ही जाती थी। दो दिन पहले भी उसे उसी इलाके में घास काटते देखा गया था, जबकि बच्चे घोंघा चुन रहे थे।

हालांकि किसी ने डूबते हुए नहीं देखा, लेकिन ग्रामीणों का अनुमान है कि जिस जगह घटना हुई है, वहां मिट्टी कटाव के कारण गड्ढा बन गया है। संभव है कि महिला घास काट रही हो और बच्चे घोंघा चुनते हुए गहरे पानी में चले गए हों। उन्हें बचाने के प्रयास में सभी एक-एक कर डूब गए हों।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

गोविंदगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि एक ही परिवार में मां और चार बच्चों की डूबने से मौत हुई है। परिजन इसे हादसा बता रहे हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह महज दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। एक साथ पांच लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मोतिहारी में शुक्रवार को मां समेत चार बच्चों की नदीं में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने रात में एक साथ घर के 5 सदस्य का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान गांव के सभी लोगों की आंखे नम हो गई।पिता को एक साथ अपने 4 बच्चों का दाह संस्कार करते देख सभी लोग भावुक हो गए। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार की पत्नी सुशीला देवी (30), बच्चों में अमृता कुमारी (11), अविनाश कुमार (8), पम्मी कुमार (6) और रवि कुमार (4) के रूप में हुई है। मृतका के ससुर बहादुर महतो ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं, जिनमें धर्मेंद्र महतो सबसे बड़े हैं। धर्मेंद्र अपनी पत्नी सोशीला देवी और चार बच्चों के साथ अलग रहते थे। वह मजदूरी करते हैं और लगभग तीन महीने पहले धान की रोपनी के लिए घर आए थे। गुरुवार शाम को सोशीला देवी मवेशियों के लिए चारा काटने खेत की ओर जा रही थीं। धर्मेंद्र ने उन्हें रोकने की कोशिश की और कहा कि वह खुद चारा ले आएंगे, लेकिन सोशीला नहीं मानीं। वह अपने चारों बच्चों को साथ लेकर चली गईं। बाजार से लौटने पर नहीं मिले बच्चे इसी दौरान धर्मेंद्र बाजार चले गए। शाम को जब धर्मेंद्र बाजार से लौटे, तो घर में न तो सुशीला थीं और न ही बच्चे। परिवार के सदस्यों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों को लगा कि शायद वह अपने मायके पिपरा चली गई होंगी, जिसके बाद रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई। अगली सुबह फिर से तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गांव की कुछ बच्चियां बकरी चराने के लिए चंवर की ओर गईं, जहां उन्होंने पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। उन्होंने गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव की पहचान धर्मेंद्र की पत्नी सोशीला देवी के रूप में की। ‘दादा-दादा’ कहकर लिपट जाते थे बच्चे इसके बाद एक-एक कर चारों बच्चों के शव भी बरामद किए गए। ग्रामीणों की मदद से सभी पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ पांच शवों के घर से निकलने पर हर आंख नम थी। बहादुर महतो ने कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि एक साथ उनके बेटे का पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। जब भी मैं कहीं से आता था, तो सभी बच्चे ‘दादा-दादा’ कहकर मुझसे लिपट जाते थे। अब कौन लिपटेगा, कौन मुझे दादा कहेगा…यह कहते हुए वह बार-बार बेसुध होकर रो पड़ते थे। मामले से जुड़ी तस्वीरें देखिए… ग्रामीणों ने जताया हादसे का अंदेशा घटना के बाद जब दैनिक भास्कर की टीम गांव पहुंची और लोगों से बात की, तो अधिकांश ग्रामीण कैमरे पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए। हालांकि, सभी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। कुछ लोगों ने बताया कि महिला हमेशा बच्चों को साथ लेकर ही जाती थी। दो दिन पहले भी उसे उसी इलाके में घास काटते देखा गया था, जबकि बच्चे घोंघा चुन रहे थे।

हालांकि किसी ने डूबते हुए नहीं देखा, लेकिन ग्रामीणों का अनुमान है कि जिस जगह घटना हुई है, वहां मिट्टी कटाव के कारण गड्ढा बन गया है। संभव है कि महिला घास काट रही हो और बच्चे घोंघा चुनते हुए गहरे पानी में चले गए हों। उन्हें बचाने के प्रयास में सभी एक-एक कर डूब गए हों।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

गोविंदगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडे ने बताया कि एक ही परिवार में मां और चार बच्चों की डूबने से मौत हुई है। परिजन इसे हादसा बता रहे हैं, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह महज दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। एक साथ पांच लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *