गोंडा के कटरा बाजार में आज बुधवार तड़के 12:30 बजे पुलिस और एसओजी टीम की गौ-तस्करों से मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बनगांव से कटरा बाजार आने वाली सड़क पर हुई। पुलिस ने गौकशी करने वाले मुख्य आरोपी कबीउल्लाह के साथ उसके दो साथी सुहेल और शमी को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कबीउल्लाह के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से बछिया के शरीर के कुछ हिस्से,घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और गौकशी में इस्तेमाल किया गया एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी कबीउल्लाह ने अपने साथी सुहेल और शमी के साथ मिलकर कल खेत में चरने के लिए बंधी गाय की बछिया को ले गए थे। उन्होंने धान के खेत में उसकी गौकशी की थी। धान के खेत में बछिया का सिर पड़ा मिला था। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में गुस्सा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के टेपरा मगुरही गांव के श्रवण कुमार शुक्ला ने कल 22 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वह गाय और उसकी बछिया को खेत में चारा चरने के लिए खूंटे से बांधकर आए थे। कल शाम को वापस लेने गए तो बछिया वहां से गायब थी। उन्हें कुछ लोगों पर बछिया को काटकर उसका मांस बेचने का शक था। कटरा बाजार थाने की पुलिस ने तुरंत 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार संभावित जगहों पर छापेमारी और सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कटरा बाजार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम बनगांव से कटरा बाजार रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी,इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। जिसमें मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर मोटरसाईकिल छोडकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

