गौहर खान का ‘बिग बॉस 20’ फेम Yung DSA की PR टीम पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मैंने ऐसा कब कहा?

गौहर खान का ‘बिग बॉस 20’ फेम Yung DSA की PR टीम पर फूटा गुस्सा, बोलीं- मैंने ऐसा कब कहा?

Gauahar Khan Angry On Yung DSA PR Team: रियलिटी शोज की क्वीन और अभिनेत्री गौहर खान (Gauahar Khan) अक्सर अपने बेबाक अंदाज और निष्पक्ष बयानों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रियलिटी शो के कंटेस्टेंट ‘यंग’ को लेकर मीडिया और पीआर (PR) एजेंसियों द्वारा फैलाई जा रही खबरों पर गौहर खान का गुस्सा फूट पड़ा है। गौहर ने अपने नाम का इस्तेमाल कर झूठी और सनसनीखेज हेडलाइंस बनाने वाली पीआर टीम को जमकर लताड़ लगाई है और साफ किया है कि उन्होंने कभी भी यंग को ‘फेक’ (बनावटी) नहीं कहा।

गौहर खान ने यंग डीएसए की टीम को क्या कहा?

गौहर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि लोग व्यूज और पीआर स्टंट के चक्कर में उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं।

गौहर ने पीआर टीम को सीधे संबोधित करते हुए कहा, “यंग के PR वालों, प्लीज मेरा नाम लेकर हेडलाइन बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आप लोग यह गलत टाइटल क्यों डाल रहे हैं कि मैंने कहा कि यंग फेक है? मैंने तो कभी यंग को फेक बोला ही नहीं! मैंने तो उस ग्रुप के रिएक्शन के बारे में बोला था कि अगर उन्हें पता लगे कि यंग नॉर्मली भी बात करता है, तो क्या वह वैसे ही रिएक्ट करेंगे जैसे काजी का झूठ पकड़ा जाने पर किया था? मैंने उस ग्रुप के बारे में बोला था, यंग के बारे में तो कुछ बोला ही नहीं। फिर आप लोग मेरे नाम को लेकर ऐसी हेडलाइंस क्यों बना रहे हैं?”

पीआर के ‘डर्टी गेम’ पर कसा तंज

गौहर खान ने इस बात पर भी गहरी नाराजगी जताई कि मीडिया और पीआर एजेंसियां जानबूझकर नेगेटिव चीजें फैलाने के लिए पॉजिटिव बातों को छिपा देती हैं। उन्होंने कहा कि उनके जिस बयान से विवाद खड़ा हो सकता है, केवल उसी को हाइलाइट किया जा रहा है।

गौहर ने तंज कसते हुए आगे कहा, “हो सकता है कि मेरे नाम का इस्तेमाल करने से आपकी पीआर में थोड़ी मदद मिल जाए, लेकिन आपने बहुत आसानी से उस हिस्से को छोड़ दिया जहां मैंने कहा था कि मुझे ‘यंग’ सच में बहुत पसंद है। अगर आप हेडलाइंस बनाना ही चाहते हैं, तो उन पॉजिटिव बातों की हेडलाइंस क्यों नहीं बनाते जो मैंने कही थीं?”

गौहर खान के इस तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और नेटिजन्स उनके समर्थन में उतर आए हैं। लोग फेक न्यूज, भ्रामक थंबनेल और पीआर द्वारा फैलाए जाने वाले गलत बयानों के खिलाफ गौहर के स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *