‘गोविंदा सर ने भेज दिया तलाक का नोटिस?’ सुनीता आहूजा बेटे संग दिखी फैमिली कोर्ट के बाहर, लोगों ने लगाए कयास

‘गोविंदा सर ने भेज दिया तलाक का नोटिस?’ सुनीता आहूजा बेटे संग दिखी फैमिली कोर्ट के बाहर, लोगों ने लगाए कयास

Sunita Ahuja Visits Family Court: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर एक बार फिर बड़ी खबर आ रही है। सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि सुनीता की कोर्ट विजिट का संबंध तलाक है या किसी और कानूनी मामले से है लेकिन लोगों ने दोनों के अलग होने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं।

सुनीता आहूजा बेटे संग पहुंची फैमिली कोर्ट

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट की बिल्डिंग से बाहर निकलती दिख रही हैं। हमेशा मीडिया के सामने अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाने वाली सुनीता आज बेहद खामोश, गंभीर और जल्दी में नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी से कोई बात नहीं की।

इस दौरान उनके बेटे यशवर्धन मीडियाकर्मियों से फोटो न खींचने और प्राइवेसी बनाए रखने की गुजारिश करते दिखे। जब पैपराजी ने सुनीता से फैमिली कोर्ट आने की वजह पूछी, तो उन्होंने तंज करते हुए कहा, “बर्थडे मनाने आए थे।” अब तक गोविंदा या सुनीता आहूजा की तरफ से तलाक की प्रक्रिया शुरू होने को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को देखकर कमेंट की लाइन लगा दी है। एक यूजरे लिखा, “तलाक का प्रोसेस शुरू हुआ।” दूसरे ने लिखा, “लग रहा है गोविंदा सर के सब्र का बांध टूट गया है और उन्होंने तलाक का नोटिस भेज दिया है।” तीसरे ने लिखा, “उन्हें अकेले छोड़ दो।” एक और ने लिखा, “बांद्रा फैमिली कोर्ट है इसका मतलब तलाक कंफर्म है।” एक और ने लिखा, आप काफी मजबूत महिला हैं सुनीता जी। गलत रास्ते पर गोविंदा जी गए हैं। एक न एक दिन उन्हें जरूर एहसास होगा।”

साल 2024 में आई थी दोनों के तलाक की खबर

इससे पहले गोविंदा और सुनीता के अलग होने की खबर 2024 में चर्चा में आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया था कि अब कपल के बीच सब ठीक है और शादी टूटने की तरफ नहीं बढ़ रही है। बाद में सुनीता ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि वह गोविंदा से अलग घर में जरूर रह रही हैं, लेकिन इसकी वजह गोविंदा का पॉलिटिकल काम और बेटी की प्राइवेसी है।

वहीं, कुछ समय बाद गोविंदा और सुनीता ने गणपति पूजा के दौरान साथ आकर अलगाव की खबरों को खारिज कर दिया था। सुनीता ने कई मौकों पर कहा था कि वह गोविंदा को कभी नहीं छोड़ेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *