Sunita Ahuja Visit Khatu Shyam Temple: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच सुनीता को बेटे हर्षवर्धन के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोग ने दोनों के तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। हालांकि, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस खबर को नकारते हुए बयान दिया कि उन्होंने तलाक की अर्जी वापस ले ली है और अब दोनों के बीच सब कुछ नॉर्मल हो गया है। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है, जिमसें सुनीता खाटू श्याम बाबा के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं।
गोविंदा संग अनबन के बीच श्याम बाबा के दर्शन करने पहुंची सुनीता आहूजा
बीते रविवार को सुनीता आहूजा का एक वीडियो वायरल हो रहा था, दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो जयपुर एयरपोर्ट का है। इस वायरल वीडियो में सुनीता को ब्लैक टीशर्ट और धारीदार ट्राउजर्स पहने हुए दिखाई दे रही थीं।
अब सोशल मीडिया पर उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता आहूजा श्याम बाबा के मंदिर में हाथ जोड़े हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सब नाटक है’, तो वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहले पति की रिस्पेक्ट तो कर ले’। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘फाइनली अब गोविंदा को रिलीफ मिलेगा’।
सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो
सुनीता आहूजा और गोविंदा का 37 साल का रिश्ता इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है। पिछले कुछ में सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर कई आरोप भी लगाए हैं। बता दें कि 19 अगस्त को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया पर इस बात की पुष्टि की थी कि सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ले ली है। मैनेजर का कहना था कि दोनों के बीच के सारे गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं और कपल का रिश्ता फिर से नॉर्मल होता नजर आ रहा है।
मैनेजर के इस बयान के कुछ ही दिनों बाद इंस्टाग्राम पर सुनीता ने गोविंदा को अनफॉलो किया तो फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर वाकई दोनों के बीच सब ठीक हो गया है, तो फिर सोशल मीडिया पर यह दूरी क्यों? हालांकि, गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता को अभी भी फॉलो कर रहे हैं। फिलहाल इस अनफॉलो विवाद पर न तो गोविंदा और न ही उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक सफाई आई है।

