गोविंदा ने की थी सलमान खान को लेकर भविष्यवाणी! जो बाद में हुई सच, एक्टर ने खुद किया खुलासा

गोविंदा ने की थी सलमान खान को लेकर भविष्यवाणी! जो बाद में हुई सच, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Govinda On Salman Khan: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा और सलमान खान एक वक्त पर काफी करीबी दोस्त हुआ करते थे। दोनों ने ‘दीवाना मस्ताना’, ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘पार्टनर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया। साल 2007 में आई फिल्म ‘पार्टनर’ में उनकी कॉमेडी और जुगलबंदी को लोगों ने खूब सराहा। अब सालों बाद गोविंदा ने एक पॉडकास्ट में उस दौर को याद किया और एक बेहद दिलचस्प और भावुक किस्सा सुनाया किया है। उन्होंने दावा किया है उन्होंने सलमान खान के करियर को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की थी। जो बाद में सच भी हुई। साथ ही उन्होंने सलमान खान को एक सलाह भी दी थी।

गोविंदा ने किया सलमान खान को लेकर खुलासा

गोविंदा ने ANI के पॉडकास्ट में बॉलीवुड और इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को लेकर बातचीत की। इस दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या आपने सलमान खान को भी स्टाइलिंग टिप्स दिए थे? तो उन्होंने बताया कि उस दौर में सलमान अपनी निजी जिंदगी और उम्मीदों की वजह से काफी परेशान चल रहे थे। उनका चेहरा उतरा हुआ रहता था। मैंने सलमान को उस उदासी से बाहर निकालने का फैसला किया। एक शाम जब हम दोनों साथ में बैठे, तो मैंने सलमान से साफ-साफ कहा, “सलमान, बहुत बाहर देख लिया, अब थोड़ा खुद की तरफ देखो।” गोविंदा ने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि जब वह राजनीति से बाहर निकले थे, तब उनका वजन 114 किलो हो गया था और वह खुद को कैरेक्टर रोल तक सीमित मान चुके थे।”

गोविंदा और सलमान खान की बॉन्डिंग

गोविंदा जब दी थी सलमान खान को सलाह

गोविंदा ने आगे सलमान खान को कहा, “हीरो तो तू ही है, लेकिन इस वक्त तू हीरो लगता नहीं है। तू बहुत दुखी और बीमार लग रहा है, इस मानसिक स्थिति से बाहर निकल।” जब सलमान ने उनसे पूछा कि उन्हें इसके लिए क्या करना चाहिए, तो गोविंदा ने उन्हें रोजाना दो-तीन घंटे कड़ी एक्सरसाइज करने की सलाह दी।” गोविंदा ने उनसे कहा कि धर्मेंद्र के बाद सलमान ही इकलौते ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें कुदरत ने मा-बाप दिए है भाई-बहन दिए हैं। चेहरा और पर्सनालिटी दी है। धर्मेंद्र के बाद इकलौता ऐसा हीरो है जिसे देख लो तो देखते ही कहोगे क्या हसीन हीरो है।

सलमान पर की थी ये भविष्यवाणी

गोविंदा ने दावा किया कि सलमान ने उनकी इस सलाह को बहुत गंभीरता से लिया और अपनी फिटनेस पर जी-तोड़ मेहनत शुरू कर दी। गोविंदा ने कहा कि उन्होंने उस वक्त सलमान से कहा था कि अगर वह खुद पर काम करेंगे, तो वह अगले 10 साल तक सिनेमा पर राज करेंगे। सलमान ने वैसा ही किया और आने वाले सालों में अपनी जबरदस्त बॉडी और लुक्स से बॉलीवुड पर एकतरफा राज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *