गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी, एक्टर ने दी 100 करोड़ के हर्जाने की चेतावनी

गोविंदा की पर्सनल लाइफ पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी, एक्टर ने दी 100 करोड़ के हर्जाने की चेतावनी

Govinda 100 Crore Defamation: हाल ही में सोशल मीडिया पर गोविंदा की कोर्ट मैरिज को लेकर कुछ खबरें सामने आईं। इन खबरों के बाद एक्टर की ओर से पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में झूठी और बिना वेरिफिकेशन वाली खबरें फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। गोविंदा ने साफ कर दिया है कि ऐसी खबरों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। मामला बढ़ने पर 100 करोड़ रुपये तक के हर्जाने की मांग भी की जा सकती है।

झूठी खबरों और AI डीपफेक पर सख्त चेतावनी

गोविंदा की टीम की ओर से जारी नोटिस में मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को सावधान किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि गोविंदा और उनके परिवार से जुड़ी झूठी, मनगढ़ंत या बदनाम करने वाली खबरें न बनाई जाएं।

खास तौर पर AI से तैयार किए गए कंटेंट का जिक्र किया गया है। इसमें डीपफेक वीडियो, मॉर्फ्ड फोटो और नकली ऑडियो शामिल हैं। नोटिस के मुताबिक, गोविंदा की आवाज, तस्वीर, पहचान या उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी सामग्री का गलत इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है। ऐसे मामलों में मानहानि, प्राइवेसी और पहचान के दुरुपयोग से जुड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की बात कही गई है।

सुनीता आहूजा ने वापस ली तलाक की याचिका

बता दें पिछले दिनों गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी खूब चर्चा में रही। 19 अगस्त को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि सुनीता ने बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है।

सिन्हा के मुताबिक, यह मामला करीब दो साल से चल रहा था। अब सुनीता ने केस वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। उन्होंने यह भी कहा कि गोविंदा शुरुआत से ही मामले में न्यूट्रल रहे हैं। सुनीता को बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ कोर्ट के बाहर देखा गया था। पैपराजी के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह बर्थडे मनाने आई हैं।

बेटे के बॉलीवुड डेब्यू की भी चर्चा

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। वह फिल्म ‘हीरो की हॉरर’ से डेब्यू करेंगे। फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी। वह अपने बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में नितांशी गोयल, जेमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन साजिद खान ने किया है। इसे शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है।

इस बीच गोविंदा खुद भी फिल्म ‘रूपा’ में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ डेब्यू एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार दिखाई देंगी। ऐसे में गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ भी लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *