गोविंदपुरी स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण:बेहतर सुविधाओं और सफाई व्यवस्था पर दिया जोर, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह बुधवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने प्रयागराज-गोविंदपुरी रेलखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, रेल परिचालन समेत अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने फतेहपुर और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी। उन्होंने गोविंदपुरी स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शाम को उन्होंने रेलवे ट्रैक, ट्रैक के आसपास की व्यवस्थाओं, सिग्नल प्रणाली और परिचालन से जुड़े संरक्षा मानकों की भी समीक्षा की। गोविंदपुरी स्टेशन का निरीक्षण किया गोविंदपुरी स्टेशन के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि रेलवे सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने रेलवे ट्रैक के नियमित निरीक्षण और रखरखाव पर खास जोर दिया। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को रेलवे के बेहतर रखरखाव, यात्री सुविधाओं में सुधार और परिचालन दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और प्रभावी रखरखाव से रेल सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों को मजबूत किया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी राघवेंद्र के. शर्मा, सचिव महाप्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) जावेद अख्तर सहित उत्तर मध्य रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *