गोरिल्ला बनकर पहुंचा युवक, लिखा-वोट चुरा के करता ऐश:गुना में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा

गोरिल्ला बनकर पहुंचा युवक, लिखा-वोट चुरा के करता ऐश:गुना में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC को हटाने और गिरफ्तार करने की मांग वाला ज्ञापन सौंपा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने बुधवार को गुना में प्रदर्शन किया। विधायक जयवर्धन सिंह और बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर जुटे। यहां से कैंट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में एक युवक गोरिल्ला के भेष में पहुंचा। उसके हाथ में लगे पोस्टर पर लिखा था- ‘मैं हूं गोरिल्ला ज्ञानेश, वोट चुरा के करता ऐश।’ कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को राष्ट्रपति के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, उनकी गिरफ्तारी और आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की गई। साथ ही ECINET की जांच स्वतंत्र न्यायिक निगरानी में कराने की मांग भी रखी गई। विधायक बोले- SIR के बहाने मतदाता सूची से नाम काटे प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने षड्यंत्र के तहत वोट चोरी करवाई है। उन्होंने कहा कि SIR के बहाने सोची-समझी साजिश के तहत देश के मूल नागरिकों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पहली बार ऐसा सॉफ्टवेयर लाया गया, जिसके जरिए दिल्ली से सीधे नाम काटे जा रहे थे। जयवर्धन सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि अन्य चुनाव आयुक्तों ने इस व्यवस्था पर छह से अधिक बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया गया। तीन तस्वीरों में देखिए… कांग्रेस ने ईवीएम में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि देश में चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए षड्यंत्र किया गया और ईवीएम में भी गड़बड़ी कर चुनाव चोरी किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी लगातार जिन मुद्दों को उठा रहे थे, वे अब सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसे देशभर में हार का खतरा सता रहा है, इसलिए ऐसे षड्यंत्र किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *