गोरखपुर सेंट जोसेफ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह:सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

गोरखपुर सेंट जोसेफ स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह:सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

गोरखपुर के सेंट जोसेफ हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल के बीच मनाया गया। विद्यालय परिसर तिरंगे रंग में सजा नजर आया और हर ओर देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. अजय राय की मौजूदगी में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय बैंड की मधुर धुनों के बीच राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ गाया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों पर नृत्य, लघु नाटक और समूह प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की ऊर्जा ने सभी का दिल जीत लिया और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। बच्चे ही देश का भविष्य विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर थॉमस फिलिप ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे और देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं छोटे बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में स्वतंत्रता सेनानियों का रूप धारण कर सभी को आकर्षित किया। मुख्य अतिथि ने याद दिलाई आजादी की कीमत मुख्य अतिथि डॉ. अजय राय ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर सिस्टर जोसलीन, सिस्टर शकिला, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने की आशंका है। पुलिस ने शव अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों और गांवों में मृतक की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से भी घटना की जांच कर रही है। कार्यक्रम की तस्वीर देखिए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *