गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया निरीक्षण:विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली परखी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध पर जोर

गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति ने किया निरीक्षण:विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली परखी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध पर जोर

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग, महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ और शिक्षाशास्त्र विभाग का भ्रमण किया। उन्होंने विभागों की उपलब्धियों, संचालित कार्यक्रमों और भावी कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने और शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए सुझाव दिए। शारीरिक शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. राजवीर सिंह ने शिक्षकों के साथ विभाग की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया। कुलपति ने रोजगारपरक पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की संभावनाओं पर विचार करने का सुझाव दिया। शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्रा ने विगत तीन वर्षों की गतिविधियों की जानकारी दी। शिक्षाशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता दूबे ने कुलपति का स्वागत किया और विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *