गोरखपुर में रेपिस्ट तांत्रिक को 10 साल की सजा:नशे की गोली खिलाकर महिला से रेप किया, विरोध करने पर वायरल किया VIDEO

गोरखपुर में रेपिस्ट तांत्रिक को 10 साल की सजा:नशे की गोली खिलाकर महिला से रेप किया, विरोध करने पर वायरल किया VIDEO

गोरखपुर में महिला से रेप करने और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी तांत्रिक को सिविल कोर्ट में 10 साल की सजा सुनाई गई है। शुक्रवार को अपर जनपद एवं सत्र न्यायधीश नन्द कुमार ने सजा सुनाते हुए 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। उन्होंने जजमेंट सुनाते हुए कहा कि इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। यह घटना साल 2023 की है। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत तीन साल में आरोपी को सजा दिलाने में मदद मिली है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के भृगुसारी निवासी तांत्रिक ओम प्रकाश निषाद झंगहा इलाके में झाड़-फूंक करता था। इसके पास दूर-दूर से लोग अपनी समस्या लेकर आते थे। झंगहा इलाके की 30 साल की महिला भी झाड़-फूंक कराने जाती थी। इस दौरान ही एक दिन मौका देखकर तांत्रिक ने महिला को नशे की गोली खिला दी। अचेत अवस्था में न्यूड कर उसके साथ रेप किया। इस घटना का उसने अपने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद महिला को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। न्यूड हालत में पकड़ा गया ब्लैकमेलिंग कर वह महिला के घर आने जाने लगा। महिला का पति बाहर रहता था। उसकी एक नाबालिग बेटी है। इसका फायदा उठाते हुए आए दिन घर जाकर महिला से शारीरिक संबंध बनाता था। घर पर एक दिन देवर ने भाभी के साथ तांत्रिक को न्यूड हालत में पकड़ लिया। विरोध करने पर तांत्रिक वहां से भाग गया था। पुलिस के मुताबिक,अगले दिन 22 जुलाई 2023 को तांत्रिक ओम प्रकाश निषाद अपने मोबाइल से कॉल करके महिला और उसके देवर को धमकी देने लगा। उसने कहा कि तुम्हारे घर के अंदर घुसकर तुमलोगों को गायब कर देंगे। अभी मेरी शक्ति के बारे में नहीं जान रहे हो। देवर के पास महिला का अश्लील वीडियो भेजकर कहा कि अगर पुलिस को सूचना देने गए तो इसे वायरल कर दूंगा। यह सुनकर दोनों डर गए थे। बाद में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर झंगहा थाने में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ एफआईआर लिखवाया। आरोपी को सजा दिलाने में ADGC रमेशचन्द्र पांडेय, ADGC रविन्द्र कुमार सिंह, ADGC श्रद्धानंद पाण्डेय और ADGC शरदेन्दु प्रताप नारायण सिंह का अमूल्य योगदान रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *