गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से कई वार कर हमलावर फरार…तड़प कर हुई मौत

गोरखपुर में अधिवक्ता के पिता की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से कई वार कर हमलावर फरार…तड़प कर हुई मौत

Gorakhpur news: गोरखपुर में शनिवार को एक ठेकेदार की हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी, बेखौफ आरोपियों ने पहले पड़ोसी के घर गए ठेकेदार को अंदर घुस कर खंती से सिर पर वार कर बुरी तरह घायल कर दिए, इसके बाद आनन फानन में ग्रामीण जब उन्हें टैम्पू में लादकर अस्पताल ले जाने लगे तो फिर हत्यारोपियों ने उन्हें टेम्पों से खींच कर तलवार से कई वार कर मौके पर ही मार डाला। हत्या की यह घटना जैसे ही क्षेत्र में फैली हड़कंप मच गया।

नामजद 3 अभियुक्तों सहित 7 संदिग्ध हिरासत में लिए गए

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कई टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुट गईं। SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि मृतक के परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर सिकरीगंज थाने पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद 03 अभियुक्तों व 07 संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ व अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं, पूरे गांव में भारी फोर्स तैनात हैं।

शनिवार की शाम अकेला पाकर धारदार हथियार से हमला

जानकारी के मुताबिक सिकरीगंज के अहिरौली तिवारी गांव निवासी शिवकुमार तिवारी(55) ठेकेदारी करते थे। परिवार के मुताबिक, वह गांव ही रहते थे। शनिवार की शाम पांच बजे अपने परिचित के घर जाने के लिए पैदल निकले इसी दौरान रास्ते में उन्हें हमलावरों ने घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गोली चलाई और फिर धारदार हथियारों से हमला शुरू कर दिया।

जान बचाकर भागे, दौड़ा कर हमलावरों ने काट डाला

जान बचाने के लिए शिवकुमार भागे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते रहे। काफी दूर तक रास्ते में खून के छींटे मिले हैं। शरीर पर दर्जनों जगह धारदार हथियार के वार के निशान मिले। हत्या की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

परिजनों में कोहराम, आपसी रंजिश बन रही है हत्या की वजह

मृतक शिवकुमार के पुत्र आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वह भी मौके के लिए रवाना हुए। परिवार का गोरखपुर शहर में महाराणा प्रताप पालिटेक्निक के पास गांधीनगर मोहल्ले में आवास है। परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *