गोरखपुर ट्रेन की चपेट में आए 2 दोस्त:युवक का पंजा कटा, दूसरे के सिर में लगी चोट, रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे विवाद

गोरखपुर ट्रेन की चपेट में आए 2 दोस्त:युवक का पंजा कटा, दूसरे के सिर में लगी चोट, रेलवे ट्रैक पर कर रहे थे विवाद

गोरखपुर के तिवारीपुर इलाके के सूरजकुंड फ्लाईओवर के नीचे रुपये की लेनदेन को लेकर दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान रेलवे ट्रैक की ओर भागे दो युवक ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गए। गोलू (18) के बाएं पैर का पंजा कट गया, जबकि अयाश (18) के सिर और सीने में गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रेलवे लाइन पर भागने के दौरान हादसा हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे फ्लाईओवर के नीचे पीपल के पेड़ के पास नदीम, शमशाद अंसारी, अकबर, अयाश और गोलू के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर अयाश और गोलू रेलवे लाइन की ओर भागने लगे। शाम करीब छह बजे दोनों ट्रैक पर पहुंचे, तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से अयाश दूर जा गिरा, जबकि गोलू पटरी के बीच गिर गया। ट्रेन के पहिए की चपेट में आने से उसका बायां पंजा कट गया। अयाश ने घायल होने के बावजूद गोलू को ट्रेन गुजरने तक पटरी पर ही पड़े रहने के लिए चिल्लाकर कहा। इससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर जीआरपी और तिवारीपुर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, हिरासत में लिए गए तीन युवकों में एक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पैसे की लेने को लेकर था विवाद
जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पांच युवकों के नशे में होने और रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। घायल गोलू का भाई शमशाद अंसारी भी विवाद में शामिल था। वह गोलू को रोकने के लिए उसके पीछे दौड़ा था। इसी दौरान दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *