गोरखपुर-चर्लपल्ली के बीच अब नियमित चलेगी अमृत भारत:4 राज्यों के यात्रियों को फायदा, 2 अक्टूबर से होगी शुरुआत

गोरखपुर-चर्लपल्ली के बीच अब नियमित चलेगी अमृत भारत:4 राज्यों के यात्रियों को फायदा, 2 अक्टूबर से होगी शुरुआत

रेल प्रशासन ने चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन के रूप में चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 22075/22076 चर्लपल्ली-गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत वीकली एक्सप्रेस के रूप में चलाई जाएगी। इससे गोरखपुर और चर्लपल्ली रूट में पड़ने वाले चार राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलेगा 2 अक्टूबर से चर्लपल्ली से होगी शुरुआत 22075 चर्लपल्ली-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 2 अक्टूबर से शुरू होगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चर्लपल्ली से रात 9:45 बजे रवाना होगी। ट्रेन काजीपेट रात 11:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पेद्दपल्ली 12:25 बजे, मंचिर्याल 1:00 बजे, बल्हारशाह 3:20 बजे, चन्द्रपुर 3:37 बजे और नागपुर सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बैतूल सुबह 9:10 बजे, इटारसी दोपहर 12:15 बजे, भोपाल 1:45 बजे, बीना जंक्शन शाम 4:10 बजे और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन शाम 6:03 बजे पहुंचेगी। कानपुर, लखनऊ और गोंडा होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी ट्रेन उरई शाम 7:20 बजे, पुखरायां 7:57 बजे और कानपुर सेंट्रल रात 11:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन ऐशबाग रात 12:58 बजे, लखनऊ सिटी 1:07 बजे, गोमती नगर 1:26 बजे, बाराबंकी 2:05 बजे और गोंडा 3:25 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 6:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रविवार को गोरखपुर से चलेगी वापसी ट्रेन वापसी में 22076 गोरखपुर-चर्लपल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 4 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी। ट्रेन गोंडा सुबह 10:45 बजे, बाराबंकी दोपहर 12:10 बजे, गोमती नगर 12:52 बजे, लखनऊ सिटी 1:15 बजे, ऐशबाग 1:40 बजे और कानपुर सेंट्रल दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पुखरायां 4:10 बजे, उरई 4:46 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन 6:33 बजे, बीना जंक्शन रात 9:15 बजे और भोपाल 11:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन चर्लपल्ली पहुंचेगी ट्रेन गोरखपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन अगले दिन इटारसी रात 12:50 बजे, बैतूल सुबह 3:15 बजे, नागपुर 6:45 बजे, चन्द्रपुर 8:22 बजे और बल्हारशाह 10:00 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मंचिर्याल 11:32 बजे, पेद्दपल्ली 11:59 बजे और काजीपेट दोपहर 1:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन शाम 5:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इसमें 2 एलएसएलआरडी कोच, 1 पैंट्री कार, 8 शयनयान श्रेणी के कोच और 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन के नियमित संचालन से गोरखपुर और चर्लपल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना क्षेत्र के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *