गोमती नगर में जन कल्याण समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस:राज्य सूचना आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

गोमती नगर में जन कल्याण समिति ने मनाया स्वतंत्रता दिवस:राज्य सूचना आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

लखनऊ विशाल खंड-3, गोमती नगर में जन कल्याण समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में समिति अध्यक्ष नगीना प्रसाद और सचिव बीएल तिवारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।इस मौके पर डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि आजादी हमें लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है। इसे मजबूत बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। जब नागरिक जिम्मेदारी समझेंगे, तभी देश और मजबूत होगा। समिति के पदाधिकारियों ने भी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और तरक्की का संकल्प लिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *