गोपालगंज में विवाहिता की मौत:मायके वालों ने 2 लाख रुपये दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

गोपालगंज में विवाहिता की मौत:मायके वालों ने 2 लाख रुपये दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम बड़हई हाता गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपये दहेज न मिलने पर खुशबू की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी शुभनाथ सिंह ने अपनी बेटी खुशबू की शादी वर्ष 2022 में मठ गौतम बड़हई हाता गांव निवासी मुकेश सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले खुशबू पर मायके से दो लाख रुपये नकद दहेज लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी जब यह दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो खुशबू को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता शुभनाथ सिंह का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने साजिश रचकर खुशबू के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों और मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थावे थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुबास प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के मठ गौतम बड़हई हाता गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय खुशबू देवी के रूप में हुई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दो लाख रुपये दहेज न मिलने पर खुशबू की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिसवा गांव निवासी शुभनाथ सिंह ने अपनी बेटी खुशबू की शादी वर्ष 2022 में मठ गौतम बड़हई हाता गांव निवासी मुकेश सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले खुशबू पर मायके से दो लाख रुपये नकद दहेज लाने का लगातार दबाव बना रहे थे। गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी जब यह दहेज की मांग पूरी नहीं हुई, तो खुशबू को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पिता शुभनाथ सिंह का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने साजिश रचकर खुशबू के गले में रस्सी डालकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोगों और मायके वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थावे थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुबास प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *