गोपालगंज में बाढ़ के बीच दिखा विशाल घड़ियाल:बाढ़ के पानी से बाहर आया, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन बोला-‘नदी किनारे न जाएं’

गोपालगंज में बाढ़ के बीच दिखा विशाल घड़ियाल:बाढ़ के पानी से बाहर आया, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन बोला-‘नदी किनारे न जाएं’

गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों और ऊंचे बांधों पर शरण लेने को मजबूर हैं। इसी बीच बाढ़ के पानी से निकलकर आ रहे जलीय जीवों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दियारा इलाके में तटबंध के पास दिखा घड़ियाल दियारा इलाके में गंडक नदी के किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय घड़ियाल को पानी से बाहर देखा। बताया जा रहा है कि नदी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण घड़ियाल तटबंध के पास पहुंच गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह कुछ देर तक किनारे पर बैठा नजर आया। इसका वीडियो और तस्वीरें आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बाढ़ के साथ सांप और जलीय जीवों का खतरा बाढ़ के पानी के बीच ग्रामीणों को अब दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ घरों में पानी घुसने, राशन की किल्लत और विस्थापन की समस्या है, तो दूसरी तरफ पानी के साथ सांप, घड़ियाल समेत अन्य जलीय जीवों के आने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी में उतरना अब जोखिम भरा हो गया है, क्योंकि पानी के अंदर छिपे जीवों का पता लगाना मुश्किल है। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता ग्रामीणों के बीच खासकर छोटे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग रात-दिन सतर्क रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी में आवाजाही के दौरान जलीय जीवों के हमले का डर बना रहता है। प्रशासन ने नदी किनारे जाने से किया मना स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से नदी और बाढ़ के पानी के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी जलीय जीव के दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की गई है। गोपालगंज में गंडक नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि से निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों और ऊंचे बांधों पर शरण लेने को मजबूर हैं। इसी बीच बाढ़ के पानी से निकलकर आ रहे जलीय जीवों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। दियारा इलाके में तटबंध के पास दिखा घड़ियाल दियारा इलाके में गंडक नदी के किनारे उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय घड़ियाल को पानी से बाहर देखा। बताया जा रहा है कि नदी के तेज बहाव और बढ़े जलस्तर के कारण घड़ियाल तटबंध के पास पहुंच गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह कुछ देर तक किनारे पर बैठा नजर आया। इसका वीडियो और तस्वीरें आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बाढ़ के साथ सांप और जलीय जीवों का खतरा बाढ़ के पानी के बीच ग्रामीणों को अब दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ घरों में पानी घुसने, राशन की किल्लत और विस्थापन की समस्या है, तो दूसरी तरफ पानी के साथ सांप, घड़ियाल समेत अन्य जलीय जीवों के आने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी में उतरना अब जोखिम भरा हो गया है, क्योंकि पानी के अंदर छिपे जीवों का पता लगाना मुश्किल है। बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता ग्रामीणों के बीच खासकर छोटे बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोग रात-दिन सतर्क रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी में आवाजाही के दौरान जलीय जीवों के हमले का डर बना रहता है। प्रशासन ने नदी किनारे जाने से किया मना स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से नदी और बाढ़ के पानी के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी जलीय जीव के दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *