गोपालगंज के बरौली प्रखंड स्थित बघैची उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। स्कूल परिसर में हुई हाथापाई और गाली-गलौज बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विद्यालय परिसर में कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक संघ और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर भी मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है। BEO-cum-BDO को जांच की जिम्मेदारी वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया है। जांच अधिकारी को घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक पर छात्रों से गलत व्यवहार का भी आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रधानाध्यापक पर पहले छात्रों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी विवाद को लेकर मारपीट करना या कानून हाथ में लेना स्वीकार नहीं किया जाएगा। घटना की वास्तविक वजह और पूरे मामले की स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज के बरौली प्रखंड स्थित बघैची उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। स्कूल परिसर में हुई हाथापाई और गाली-गलौज बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विद्यालय परिसर में कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ हाथापाई और धक्का-मुक्की की। इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षक संघ और स्थानीय प्रशासन के स्तर पर भी मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है। BEO-cum-BDO को जांच की जिम्मेदारी वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया है। जांच अधिकारी को घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। विभाग के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर ही दोषियों के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक पर छात्रों से गलत व्यवहार का भी आरोप स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रधानाध्यापक पर पहले छात्रों के साथ गलत व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि किसी विवाद को लेकर मारपीट करना या कानून हाथ में लेना स्वीकार नहीं किया जाएगा। घटना की वास्तविक वजह और पूरे मामले की स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

