गोपालगंज शहर में यातायात व्यवस्था ठीक करने और सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर परिषद प्रशासन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्ग और व्यावसायिक इलाकों में सड़क किनारे अवैध दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों के शेड, ठेले और अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटा दिया गया। अभियान में नगर परिषद के अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। कार्रवाई शुरू होते ही सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों और ठेले वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। लोगों को आने-जाने में होती थी काफी दिक्कत कई जगहों पर बुलडोजर की मदद से स्थायी और अस्थायी निर्माण हटाए गए। किसी भी संभावित विरोध या विवाद से निपटने के लिए महिला और पुरुष पुलिस जवान काफी संख्या में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन भारी जाम लगता था। इससे पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार चेतावनी देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के साथ-साथ नगर परिषद की टीम ने नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर मौके पर ही जुर्माना भी लगाया। दर्जनों अतिक्रमणकारियों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में दोबारा सड़क पर दुकान न लगाएं। गोपालगंज शहर में यातायात व्यवस्था ठीक करने और सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। नगर परिषद प्रशासन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्ग और व्यावसायिक इलाकों में सड़क किनारे अवैध दुकानों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों के शेड, ठेले और अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटा दिया गया। अभियान में नगर परिषद के अधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। कार्रवाई शुरू होते ही सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले दुकानदारों और ठेले वालों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। लोगों को आने-जाने में होती थी काफी दिक्कत कई जगहों पर बुलडोजर की मदद से स्थायी और अस्थायी निर्माण हटाए गए। किसी भी संभावित विरोध या विवाद से निपटने के लिए महिला और पुरुष पुलिस जवान काफी संख्या में तैनात थे। अधिकारियों ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आए दिन भारी जाम लगता था। इससे पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को आने-जाने में काफी दिक्कत होती थी। कई बार चेतावनी देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाना पड़ा। कार्रवाई के साथ-साथ नगर परिषद की टीम ने नियम तोड़ने वाले दुकानदारों पर मौके पर ही जुर्माना भी लगाया। दर्जनों अतिक्रमणकारियों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई कि वे भविष्य में दोबारा सड़क पर दुकान न लगाएं।

