गोंडा में बुलेट से पेट्रोल निकाल ले गए चोर, VIDEO:बाइक से पहुंचे दो युवक; एक हेलमेट लगाकर खड़ा रहा, दूसरे ने पेट्रोल निकाला

गोंडा में बुलेट से पेट्रोल निकाल ले गए चोर, VIDEO:बाइक से पहुंचे दो युवक; एक हेलमेट लगाकर खड़ा रहा, दूसरे ने पेट्रोल निकाला

गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की एक अनोखी घटना सामने आई है। पौराणिक दुःखहरण नाथ मंदिर के सामने गली में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल से चोर पेट्रोल निकालकर फरार हो गए। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात गली में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज में दो युवक एक मोटरसाइकिल से गली में आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने अपनी बाइक बुलेट से करीब 10 कदम की दूरी पर खड़ी की। इसके बाद एक युवक हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक पैदल बुलेट के पास पहुंच गया। बुलेट घुमाई और टंकी से निकाल लिया पेट्रोल CCTV फुटेज के मुताबिक, युवक ने पहले बुलेट को घुमाया और उसकी पेट्रोल टंकी के पास पहुंच गया। इसके बाद उसने टंकी से पेट्रोल निकाला और वापस अपने साथी के पास पहुंच गया। दोनों युवक बाइक से मौके से फरार हो गए। चोरों की यह पूरी करतूत CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज सामने आने के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सुबह बाइक मालिक को पता चली चोरी बुलेट मालिक को शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से पेट्रोल गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। कुछ लोगों ने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। वहीं, चोरी की घटनाओं से बचने के लिए कई लोग रात में अपने घरों के बाहर खड़े वाहनों को अंदर खड़ा करने लगे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल चोरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *